हाई अलर्ट पर पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का दावा, 'कभी भी हमला कर सकता है भारत'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Apr 2025 10:13 PM
PAK Defence Minister Khawaja Asif
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ी कार्रवाई की है. इस एक्शन से पाकिस्तान की हालत पतली है. इधर, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान दिया है कि भारत पाकिस्तान पर कभी भी हमला कर सकता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अलर्ट पर है.
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच की टेंशन काफी बढ़ गयी है. हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है. साथ ही पाकिस्तान के साथ दशकों पुरानी सिंधु जल संधि भी रद्द कर दिया गया है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा है कि भारत कभी पाकिस्तान पर हमला कर सकता है. न्यूज चैनल आजतक के मुताबिक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा है कि हमने सेना को तैयार रहने को कह दिया है.
सेना पूरी तरह से अलर्ट- ख्वाजा आसिफ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ख्वाजा आसिफ ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तानी सेना ने भारत के हमले की संभावना की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि इसके बाद सेना को सतर्क कर दिया गया है. सेना हाई अलर्ट पर है. बता दें पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है. वहीं सिंधु जल समझौता रद्द करने के बाद पाकिस्तान घबराया हुआ है.
परमाणु हथियार को लेकर ख्वाजा ने क्या कहा?
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान पूरी तरह अलर्ट है. उन्होंने कहा कि हम अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब वजूद पर संकट आएगा. हालांकि इससे पहले पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात की थी जिसमें नवाज ने कहा था कि पाकिस्तान भारत से किसी भी तरह का संघर्ष न करें. कूटनीतिक तरीके से समस्या का समाधान निकाले.
पहलगाम में आतंकियों ने की थी गोलीबारी
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद भारत ने आतंकवादियों के पनाहगार बने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की. इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहलगाम मामले पर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की बात कही थी.
Also Read: India Pak Face Off: ‘भारत से न उलझे पाकिस्तान’, तनाव के बीच नवाज शरीफ ने पीएम शाहबाज को दी नसीहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










