India Pak Face Off: 'भारत से न उलझे पाकिस्तान', तनाव के बीच नवाज शरीफ ने पीएम शाहबाज को दी नसीहत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Apr 2025 8:42 PM

विज्ञापन
India Pak Face Off, Symboli Image

India Pak Face Off: पहलगाम हमले के बाद भारत के एक्शन खासकर सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान सकते में हैं. दोनों देशों के बीच तनाव भी काफी बढ़ गया है. इसी क्रम में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने पूर्व पीएम और अपने बड़े भाई नवाज शरीफ से मुलाकात की. मुलाकात में नवाज शरीफ ने शाहबाज को समस्या का कूटनीतिक तरीके से समाधान निकालने की सलाह दी है.

विज्ञापन

India Pak Face Off: पहलगाम हमले पर भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने पीएम शहबाज शरीफ को बड़ी सलाह दी है. उन्होंने पीएम शहबाज से कहा है कि भारत से उलझने की पाकिस्तान सोचे भी नहीं. उन्होंने कहा कि संघर्ष नहीं कूटनीति तरीके से बीच का रास्ता निकालने की पाकिस्तान कोशिश करें. पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने से पाकिस्तान में हडकंप मचा हुआ है.

पूर्व पीएम ने दी कूटनीतिक रास्ता निकालने की सलाह

न्यूज चैनल आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में भारी तनाव के बीच पाकिस्तानी मीडिया ने कहा कि पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को कूटनीतिक तरीके से इस समस्या का समाधान तलाशने की सलाह दी है. पाकिस्तानी अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक नवाज शरीफ ने शहबाज शरीफ से कहा कि वो भारत से किसी तरह का संघर्ष की स्थिति से बचे. बता दें, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने बड़े भाई नवाज शरीफ से मौजूदा हालात को लेकर मुलाकात की. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक मुलाकात में शहबाज ने हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच जारी तल्खी की जानकारी दी. इसपर बड़े भाई नवाज शरीफ ने शहबाज से भारत से अच्छे से पेश आने की सलाह दी है.

युद्ध में पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम शहबाज शरीफ की पूरी बात सुनने के बाद नवाज शरीफ ने कहा कि शांत रहने में ही पाकिस्तान का फायदा है. उन्होंने यह भी कहे की शहबाज अपने मंत्रियों और नेताओं को भी बयानबाजी से बचने के लिए कहें, ताकी माहौल और खराब न हो. उन्होंने कहा कि अगर युद्ध होगा तो इसमें पाकिस्तान का ही नुकसान ज्यादा होगा. बैठक में पूर्व पीएम नवाज शरीफ को पूरी घटना की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव काफी गहरा हो गया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola