ओमान के पास जहाज में लगी आग, क्रू मेंबर्स की लाइफबोट की मदद से बची जान

Updated:
विज्ञापन
ओमान के पास कंटेनर शिप पर हमला (फोटो : CENTCOM)

अमेरिकी नौसेना जहाज (फोटो : CENTCOM)

ओमान के तट पर एक कंटेनर जहाज में आग लग गई. जिसके बाद चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया. यह घटना अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के दौरान हुई है. जिसने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर चिंताएं बढ़ा दी हैं.

विज्ञापन

Oman Ship Fire : ओमान के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में एक कंटेनर जहाज में आग लग गई. एएनआई न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि घटना शनिवार की है. यूनाइटेड किंगडम मैकीटाइम ट्रेड ऑपरेशन (UKMTO) के अनुसार, जहाज को नुकसान पहुंचा जिसके बाद उसमें आग लग गई. हालांकि जहाज में सवार सभी लोग लाइफबोट की मदद से बाहर निकल आए थे. अभी जहाज और सवार सदस्यों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

अमेरिका की ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू

इस घटना के ठीक पहले अमेरिका ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू की थी. अमेरिका का आरोप है कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे जहाजों पर हमले किए थे. जिसमें साइप्रस के झंडे वाला कंटेनर शिप M/V GFS Galaxy भी शामिल है. जहाजों पर हुए हमले के जवाब में अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू कर दिए.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि हमले के बाद जहाज में आग लग गई और उसके इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचा. एक नागरिक चालक दल सदस्य के लापता होने की भी जानकारी दी गई है. नुकसान के कारण जहाज आगे की यात्रा नहीं कर सका.

यूएस ने दी थी हमला रोकने की चेतावनी

अमेरिका का कहना है कि ईरान को पहले भी व्यापारिक जहाजों पर हमले रोकने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद अमेरिका ने ईरान की समुद्री हमले की क्षमता को कमजोर करने के लिए सैन्य कार्रवाई की.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने इस हमले पर कहा, "ईरान ने गलत फैसला लिया, अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी."

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किया ब्लॉक

इस घटना के कुछ घंटे बाद ईरान की IRGC ने होर्मुज स्ट्रेट को अनिश्चित समय के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया. ईरान ने अमेरिका पर पश्चिम एशिया में दखल देने का आरोप लगाया और कहा कि फिलहाल किसी भी जहाज को इस रास्ते से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है. यहां से बड़ी मात्रा में तेल और अन्य व्यापारिक सामानों की आवाजाही होती है.


ये भी पढ़ें : होर्मुज में जहाज पर हमले का जवाब, अमेरिका ने ईरान पर फिर किए ताबड़तोड़ हमले


विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola