Google की भारतीय मूल की टेक प्रोफेशनल शीतल की घर में गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
शीतल व्रेजियन (Photo: X)

शीतल व्रेजियन (Photo: X)

शीतल व्रेजियन गूगल में इंजीनियरिंग लीडर थीं. साथ ही टेक्नोलॉजी क्षेत्र में उन्हें 20 साल से ज्यादा का अनुभव था. गूगल से पहले वह HomeDepot.com में काम कर चुकी थीं. उनके पति पर हत्या का आरोप है.

विज्ञापन

अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय मूल की एक महिला शीतल की हत्या कर दी गई. वह गूगल में सीनियर टेक अधिकारी थीं. उनके पति ने ही गोली मारकर हत्या कर दी. इस घरेलू हिंसा की घटना में उनका बेटा भी गोली लगने से घायल हो गया. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 56 साल के किर्क बी. व्रेजियन को अटलांटा के पास कॉब काउंटी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे कॉब काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया, जहां फिलहाल उसे बिना जमानत के रखा गया है.

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार (7 जुलाई) शाम करीब 8 बजे (स्थानीय समय) जॉर्जिया के स्मिर्ना शहर में एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस जब घर पहुंची तो 57 वर्षीय शीतल व्रेजियन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिलीं. उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस कपल का 23 साल का बेटा जेसन व्रेजियन घर के बाहर गोली लगने से घायल मिला. मौके पर पहुंची इमरजेंसी टीम ने उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

किर्क व्रेजियन पर हत्या का आरोप

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कॉब काउंटी पुलिस ने किर्क व्रेजियन पर हत्या, गंभीर हमले और अपराध के दौरान हथियार रखने समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इस घटना को घरेलू हिंसा का मामला बताया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह एक परिवार में हुई वारदात थी और फिलहाल आम लोगों के लिए किसी तरह का कोई खतरा नहीं है.

पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि गोलीबारी की वजह क्या थी. वहीं, घायल बेटे जेसन की हालत को लेकर भी कोई नई जानकारी शेयर नहीं की गई है. मामले की जांच जारी है. फिलहाल किसी अन्य गिरफ्तारी या घटना के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola