Moscow Terror Attack: 28 शव एक टॉयलेट में मिले, यूक्रेन ने कहा- हमले में हमारा हाथ नहीं
Russian President Vladimir Putin
Moscow Terror Attack : रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकियों ने तांडव मचाया जिसमें 133 लोगों की जान गई है. राष्ट्रपति पुतिन ने हमले का ताजा अपडेट दिया है.
Moscow Terror Attack: रूस की राजधानी मॉस्को में हुए आंतकी हमले ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट यानी आईएसआईएस (ISIS) ने ली है. इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमले के बाद कहा कि मॉस्को में एक कॉन्सर्ट हॉल में हुए हमले के सिलसिले में 11 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. आतंकी हमले की अमेरिका ने की निंदा है और कहा कि ISIS का जड़ से खात्मा जरूरी है. इधर खबर आ रही है, यूक्रेनी अधिकारियों ने हमले पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि हमले के पीछे उनका युद्धग्रस्त देश नहीं है. हालांकि, रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि हमलावरों को यूक्रेन से मदद मिली थी.
28 शव एक टॉयलेट में मिले
रूसी अधिकारियों के हवाले से पहले मीडिया में खबर आई थी कि गोलीबारी में 143 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, बाद में हमले वाली जगह में जब अभियान चलाया गया तो 133 शव मिले हैं. बताया जा रहा है कि 107 लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों की मौत गोली लगने की वजह से हुई जबकि अन्य लोगों की मौत आग की चपेट में आने के कारण हुई. बंदूकधारियों ने कॉन्सर्ट हॉल में आग लगाने के लिए पेट्रोल का यूज किया था. बताया जा रहा है कि 28 शव एक टॉयलेट में मिले जबकि 14 शव सीढ़ियों पर पाए गए.
अमेरिका ने क्या कहा
हमले के बाद इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) की ओर से कहा गया कि उसके लड़ाके सैकड़ों लोगों को मारने के बाद अपने ठिकानों तक सुरक्षित पहुंच चुके हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक बयान जारी किया है और इस हमले की कड़ी निंदा की है. अमेरिका की ओर से कहा गया है कि आईएसआईएस को खत्म करना जरूरी हो गया है.
हमले के बाद इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) की ओर से कहा गया कि उसके लड़ाके सैकड़ों लोगों को मारने के बाद अपने ठिकानों तक सुरक्षित पहुंच चुके हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक बयान जारी किया है और इस हमले की कड़ी निंदा की है. अमेरिका की ओर से कहा गया है कि आईएसआईएस को खत्म करना जरूरी हो गया है.
Read Also : Moscow Terror Attack: मॉस्को में आतंकी हमला, 60 लोगों की मौत, PM Modi ने जताया शोक
क्या कहा रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने हमले के बाद राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमले में सीधे तौर पर शामिल चार लोगों सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. हमलावर सीमा पार कर यूक्रेन की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे. इस बीच यूक्रेन ने हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










