Israel Hamas War: 4 मार्च तक खत्म हो सकता है इजराइल हमास युद्ध! अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई यह उम्मीद
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Feb 2024 1:51 PM
Israel Hezbollah War
Israel Hamas War: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इजराइल-हमास के बीच जारी युद्ध खत्म हो जाएगा. दोनों देशों के बीच युद्ध विराम होने की जो बाइडेन ने उम्मीद जताई है.
Israel Hamas War: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इजराइल-हमास के बीच जारी युद्ध खत्म हो जाएगा. दोनों देशों के बीच युद्ध विराम होने की जो बाइडेन ने उम्मीद जताई है. बाइडेन ने कहा कि उनके सलाहकारों ने कहा है कि युद्ध विराम के काफी करीब पहुंच गए हैं. मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 4 मार्च तक शांति बहाल हो सकती है. दरअसल बाइडन सोमवार को न्यूयॉर्क में एक आइसक्रीम की दुकान पर हास्य अभिनेता सेठ मेयर्स के साथ मौजूद थे. इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही.
Israel Hamas War: 4 मार्च तक हो सकता है युद्ध विराम- जो बाइडेन
4 मार्च तक इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम हो सकता है. राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस बयान के बाद एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने भी कहा कि कैदियों की रिहाई को लेकर फिलिस्तीन ने थोड़ी ढील बरती है, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में युद्ध विराम की राह आसान होगी. गौरतलब है कि इससे पहले हमास की ओर से इजराइली नागरिकों की रिहाई की पेशकश पर इजराइल ने एक सप्ताह के लिए युद्ध विराम घोषित कर दिया था. इस दौरान इजराइल ने जेल में बंद फिलिस्तीनी नागरिकों को छोड़ा गया था, वहीं हमास ने भी करीब 143 इजरायली बंधकों को रिहा किया था. हालांकि, एक सप्ताह के बाद युद्ध फिर से शुरू हो गया था.
Israel Hamas War: इजराइल सेना बना रही है गाजा पर हमले की योजना
अमेरिकी राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम हो सकता है. इससे पहले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस से बयान आया था कि इजराइली सेना ने गाजा के सबसे दक्षिणी शहर रफह में जमीनी हमले से जुड़ी अपनी योजना को युद्ध कैबिनेट में पेश किया है. रफह की सीमा मिस्र से लगती है और इस शहर में 14 लाख लोग हैं. रफह में विस्थापितों को रखने के लिए बड़ी संख्या में तम्बू शिविर स्थापित किये गये हैं. अगर इजराइल रफह पर हमले करता है तो युद्ध शांत होने की बजाए और भड़क सकता है.
Israel Hamas War: इजराइल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किया हमला
इजराइली सेना ने सोमवार को दावा किया कि उसकी वायुसेना ने लेबनान के काफी अंदर तक जाकर उग्रवादी हिजबुल्लाह समूह के ठिकानों पर हमले कर रही है. सेना ने दावा किया है कि इन हमलों में दो लोगों की मौत हो गयी. बता दें, लेबनान के बालबेक के पास हवाई हमले तब हुए जब हिज्बुल्लाह ने दावा किया था कि उसके लड़ाकों ने सोमवार को दक्षिणी लेबनान के एक प्रांत में उसके गढ़ पर एक इजरायली ड्रोन को मार गिराया है. इस बीच इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने अपने एक बयान में कहा है कि गाजा पट्टी में हमास के साथ संघर्ष विराम होने के बावजूद लेबनान के हिज्बुल्लाह पर हमले तेज किये जाएंगे. गौरतलब है कि इजराइल और हमास के बीच सात अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से ही आतंकी संगठन हिजबुल्लाह सीमा पर इजराइली सैनिकों के साथ गोलीबारी कर रहा है. भाषा इनपुट से साथ
Also Read: Paytm: पेटीएम पेमेंट बैंक के चेयरमैन पद से विजय शेखर शर्मा ने दिया इस्तीफा, निदेशक मंडल का पुनर्गठन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










