गाजा के बाद इस देश से छिड़ सकती है इजराइल की लड़ाई? मिस्र ने दी शांति संधि निलंबित करने की चेतावनी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Feb 2024 9:33 PM
An Israeli mobile artillery unit fires a shell from southern Israel towards the Gaza Strip, in a position near the Israel-Gaza border on Thursday, Dec. 14, 2023. (AP/PTI)(AP12_14_2023_000154A)
क्या एक और देश के साथ इजराइल की लड़ाई छिड़ सकती है. हमास से युद्ध के बीच संभावना बन रही है कि इजराइल रफाह में सेना भेज सकता है. ऐसे में मिस्र ने चेतावनी दी है कि ऐसा होता है तो वो इजराइल के साथ जारी शांति संधि तोड़ देगा.
गाजा पर इजराइल का हमला लगातार जारी है. इजराइली सेना हमास के ठिकानों पर लगातार बम बरसा रही है. इस बीच मिस्र की ओर से इजराइल को बड़ी चेतावनी मिली है. मिस्र ने चेतावनी दी है कि अगर इजराइली सेना गाजा के घनी आबादी वाले सीमावर्ती शहर रफाह में हमला करती है तो इसके बड़े परिणाम हो सकते हैं. मिस्र ने कहा है कि ऐसी सूरत में वो इजराइल के साथ अपनी शांति संधि को निलंबित कर देगा. मिस्र के दो अधिकारियों और एक पश्चिमी राजनयिक ने रविवार को यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने कहा है कि रफाह में लड़ाई से क्षेत्र का मुख्य सहायता आपूर्ति मार्ग बंद हो सकता है.
रफाह में हमला करना चाहता है इजराइल
गाजा में छिड़ी भयंकर लड़ाई के बीच इजराइल का कहना है कि रफाह में हमास के लड़ाके बड़ी संख्या में छिपे हो सकते हैं. ऐसे में इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए रफाह में सेना भेजना जरूरी है. वहीं, नेतन्याहू के बयान के बाद मिस्र की ओर से तल्ख बात सामने आयी है. दरअसल, गाजा में लगातार होते इजराइल के हमले से बचने के लिए गाजा की आधी आबादी रफाह चली गई है.
गौरतलब है कि उत्तरी गाजा, मध्य गाजा और दक्षिणी शहर खान यूनिस में अभी भी इजराइल की सेना और हमास के लड़ाकों के बीच भारी लड़ाई हो रही है. अब अगर रफाह भी लड़ाई छिड़ती है तो इसके कारण मुख्य सहायता आपूर्ति मार्ग बंद हो सकता है, जिससे आवश्यक खाद्य सामग्री और चिकित्सा आपूर्ति पहुंचाने में समस्या होगी. यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि रफाह में इजराइली हमले से जबरदस्त मानवीय तबाही होने और स्थिति तनावपूर्ण होने की आशंका है.
सात अक्टूबर को हमाल ने किया था हमला
दरअसल बीते साल 2023 के सात अक्टूबर को हमास और अन्य आतंकवादियों ने इजराइल में हमला कर करीब 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे. इसके अलावा 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था. इनमें से कुछ को रिहा कर दिया गया है, कुछ लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है और माना जा रहा है कि आधे से अधिक लोग अब भी कैद में हैं. हमास के उस हमले के बाद इजराइल ने हमास पर हमला कर दिया था. दोनों के बीच भीषण युद्ध अब भी जारी है. भाषा इनपुट से साभार
Also Read: राज्यसभा चुनावः यूपी से सुधांशु त्रिवेदी… बिहार से भीम सिंह, बीजेपी ने जारी किये उम्मीदवारों के नाम
Also Read: Pakistan Election Result: पाकिस्तान में अबकी बार गठबंधन सरकार! बड़ा सवाल.. किसके सिर सजेगा ताज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










