धरती फाड़कर निकलेगी मौत! ईरान ने दिखाया मिसाइलों का जखीरा, इजराइल-अमेरिका को खुली चुनौती

Updated at :23 Mar 2026 9:05 PM
विज्ञापन
Iran Showcases Missile Arsenal

ईरानी मिसाइलों का जखीरा, फोटो एक्स

Iran Showcases Missile Arsenal: इजराइल और अमेरिका के साथ जारी भीषण जंग के बीच ईरान ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है. वीडियो जारी कर इजराइल और अमेरिका को खुली चुनौती दी है.

विज्ञापन

Iran Showcases Missile Arsenal: ईरान के नये वीडियो में मिसाइलों का जखीरा साफ नजर आ रहा है. जिसे हिमशैल का सिरा बताया गया है. सरकारी मीडिया, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) ने यह वीडियो अमेरिकी दावे को गलत साबित करने के लिए किया है. ट्रंप ने दावा किया था कि हमले में ईरान की सैन्य क्षमताएं पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं. आईआरआईबी न्यूज के फुटेज में जमीन के अंदर मिसाइलों की कतारें दिखाई दे रही हैं, जो ईरान की मिसाइल ताकत को दिखाती है.

खतरनाक टेक्नोलॉजी के साथ युद्ध कर रहा ईरान

इजराइल और अमेरिकी हमले का ईरान ने अब तक तगड़ा जवाब दिया है. ईरान टेक्नोलॉजी आधारित युद्ध कर रहा है. इजराइल और अमेरिका को जवाब देने के लिए ईरान सस्ते ड्रोन और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है. हाल ही में ईरान ने 4000 किलोमीटर दूर हिंद महासागर स्थित अमेरिकी मिलिट्री बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल दागा था. ईरान के इस हमले ने अमेरिकी की नींद उड़ा दी. एक ओर ईरान इजराइल और अमेरिका पर सस्ते ड्रोन को भेजकर हमला कर रहा है, तो उसे डिस्ट्रॉय करने के लिए यूएस को करोड़ों रुपये का मिसाइल छोड़ना पड़ रहा है.

ईरान का दावा – कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हटे

ईरान ने दावा किया है कि कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीछे हटे हैं. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया और बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की समय सीमा को पांच दिन के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

ट्रंप का दावा- समझौता चाहता है ईरान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान एक समझौता करना चाहता है. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ कोई समझौता हो जाता है, तो अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण यूरेनियम को अपने कब्जे में लेने के लिए कदम उठाएगा.

ये भी पढ़ें: पहले तने फिर झुके ट्रंप, कहा- अगले 5 दिन ईरान के पावर प्लांट पर हमला नहीं करेगा अमेरिका

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola