Iran-Israel War : तेहरान में रह रहे भारतीयों का क्या होगा? दूतावास ने कहा– सुरक्षित स्थान पर चले जाएं
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Jun 2025 11:39 AM
Indian In Iran Tehran
Iran-Israel War : ईरान-इजराइल संघर्ष तेज होने के बीच तेहरान में भारतीयों को दूतावास से तत्काल संपर्क करने की सलाह दी है. तेहरान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया. जानें दूतावास की ओर से और क्या कहा गया?
Iran-Israel War : ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार लोगों से खास अपील की. दूतावास की ओर से सभी भारतीय नागरिकों से अपील की गई कि वे तुरंत दूतावास से संपर्क करें और अपना पता व मोबाइल नंबर साझा करें. दूतावास ने भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों (PIO) को सलाह दी है कि यदि संभव हो तो वे अपने साधनों से तेहरान छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.
भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ क्या लिखा?
तेहरान में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान तथा संपर्क नंबर प्रदान करें. कृपया इन नंबर पर संपर्क करें: +989010144557; +989128109115; +989128109109.’’ यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया है तथा उन्होंने पांचवें दिन भी हमले किए हैं.
डोनाल्ड ट्रंप जी7 शिखर सम्मेलन से रवाना
मौजूदा परिस्थिति के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले ही वापस वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए. ट्रंप ने ईरानियों को तत्कल तेहरान छोड़ने की चेतावनी भी दी. नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान और इजराइल में जारी घटनाक्रम के मद्देनजर मंत्रालय में 24 घंटे संचालित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. बयान में कहा गया, ‘‘नियंत्रण कक्ष का संपर्क विवरण इस प्रकार है: 1800118797 (टोल-फ्री), +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905, +91-9968291988 (व्हाट्सएप).’’
इमरजेंसी हेल्पलाइन जारी
इसके अलावा, तेहरान में भारतीय दूतावास ने संपर्क के लिए 24 घंटे संचालित इमरजेंसी हेल्पलाइन स्थापित की है. इसमें कहा गया है, ‘‘केवल कॉल के लिए: +98 9128109115, +98 9128109109; व्हाट्सएप के लिए: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709, बंदर अब्बास: +98 9177699036, जाहेदान: +98 9396356649.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










