ePaper

मुस्लिम देश में कुदरत का कहर! भारी बारिश के बाद समंदर हुआ लाल, देखें 5 तस्वीरें

Updated at : 21 Dec 2025 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
Hormuz Island turns Blood Red

ईरान के होर्मुज तट पर समुद्र के पानी ने बदला रंग, ( फोटो- एआई से बनाई गई है )

Hormuz Island Turns Red: ईरान में हाल में हुई भारी बारिश के बाद फारस की खाड़ी में स्थित होर्मुज द्दीप एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया में तेजी से शेयर किए जा रहे इस वीडियो में होर्मुज तट पर बहता पानी लाल रंग का दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

Hormuz Island Turns Red: इन दिनों सोशल मीडिया पर ईरान के होर्मुज तट का वीडियो सोशम मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में होमुर्ज तट का पानी खून की तरह लाल दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के वायरल होते ही ईरान का होर्मुज द्दीप एक बार फिर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद यहां का समुद्री तट और आसपास का पानी लाल रंग में बदल गया है. यह नजारा देखने में इतना आकर्षक है, पहली ही नजर में देखने पर किसी चमत्कार जैसा लगता है. तीन दिन पहले होर्मुज नदी का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा था. 

Hormuz Island In Iran
होर्मुज तट का लाल पानी, ( फटो- एक्स )

होर्मुज द्दीप फारस की खाड़ी (Persian Gulf) के पास ही स्थित एक छोटा सा द्दीप है जो अपनी खास प्राकृतिक बनावट के लिए जाना जाता है. इस क्षेत्र में पहाड़ों और मिट्टी में लोहे की मात्रा बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है. यही  वजह है कि बारिश के बाद जब पानी इन लोहे वाली पहाड़ियों से गुजरता है तो अपने साथ लाल मिट्टी बहाकर ले जाता है. इसी वजह से इस तट का समुद्र का पानी लाल रंग का दिखाई देता है. 

इसे देखने के बाद लोगों ने कई तरह के अनुमान लगाएं. कुछ ने बोला यह किसी तरह की रहस्यमय चीज से हो रहा है. हालांकि ऐसा होना बहुत ही सामान्य है, हर साल बारिश के बाद यह देखने को मिलता है जहां पूरे समुद्र का पानी लाल नजर आने लगता है.

Hormuz Island In Iran
देखें होर्मुज तट के लाल रंग के पानी की तस्वीर, (फोटो-एक्स )

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव द्दीप की चट्टानों में मौजूद आयरन ऑक्साइड (Iron Oxides)  की अधिक मात्रा की वजह से होता है. खासतौर पर पानी का इस तरह खून की तरह लाल हो जाने के पीछे हेमेटाइट नाम के एक मिनरल के कारण होता है. उनके मुताबिक जब बारिश होती है तो यह मिनरल पानी में घुलकर बहने लगता है. यह कारण है कि बारिश का पानी अपने साथ लाल रंग की मिट्टी और कणों को समुद्र तक ले आता है, जिससे की रेत और उथला समुद्री पानी गहरे लाल या जंग जैसे रंग का हो जाता है.

Hormuz Island In Persian Gulf
ईरान के होर्मुज तट पर कुदरत का हैरान कर देने वाला दृश्य, ( फोटो- स्क्रीन ग्रैब )

होर्मुद नदी के तट पर बहता लाल रंग का पानी, (Hormuz Island Turns Red)

भारी बारिश के बाद पानी का तेज बहाव मिट्टी के साथ छोटे और महीन कन बहकर समुद्र के तट तक पहुंच जाते हैं, जिससे पूरा समुद्र तट ऐसा दिखने लगता है मानो जैसे किसी ने लाल रंग से रंग दिया हो. मिट्टी में मौजूद हेमेटाइट मिनरल के कारण होर्मुज तट को फारस की खाड़ी का इंद्रधनुषी द्दीप भी कहा जाता है. 

Hormuz Island
तेजी से बहता होमुर्ज नदी का लाल रंग का पानी, ( फोटो- स्क्रीन ग्रैब )

पर्यटकों के लिए बना व्यूपॉइंट (Hormuz Island)

स्थानीय लोग और पर्यटक अक्सर इस प्राकॉतिक घटना को कैमरे में कैद करते हैं जो वैज्ञानिक जिज्ञासा का होने के साथ साथ फोटोग्राफरों और वैज्ञानिकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन चुकी है. हालांकि पर्यावरण के विशेषज्ञों का कहना है कि यह लाल रंग इंसानों के लिए नुकसानदेह नहीं है और थोड़े समय बाद खुद ही खत्म हो जाता है. लेकिन लगातार खनीज और मिट्टी के बहने से जमीन की बनावट में धीरे धीरे बदलाव आ सकता है. 

Hormuz Island in Persian Gulf
होर्मुज समुद्र के तट पर दिखा कुदरत का भव्य नजारा, ( फोटो- एक्स )

होर्मुज द्दीप बहुत ही खास है क्योंकि इसकी जमीन नमक के टीलों और ज्वालामुखी से बने पत्थरों  के परतों पर स्थित है. यहां गेरू, जिप्सम और लोहे जैसे खनीज बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं. इन खनीजों का इस्तेमाल लंबे समय से स्थानीय लोग पारंपरिक रंग बनाने में करते रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: अलास्का में डरावना बदलाव! नदी अचानक नारंगी हुई, जमीन से निकलने लगे जहरीले मेटल, वैज्ञानिक अलर्ट

यह भी पढ़ें: गोरिल्ला से अनोखा प्रेम, शिकारियों से भिड़ी महिला, गवां बैठी जान

यह भी पढ़ें: धरती के इस आइलैंड पर नहीं चलती घड़ी! रात के 2 बजे लोग खेलते हैं फुटबॉल, जानें यूरोप के इस देश की वायरल कहानी का सच

विज्ञापन
Sakshi Badal

लेखक के बारे में

By Sakshi Badal

नमस्कार! मैं साक्षी बादल, MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्न के तौर पर काम कर रही हूं, जहां हर दिन अपने लेखन को और बेहतर बनाने और खुद को निखारने का प्रयास करती हूं. मुझे लिखना पसंद है, मैं अपनी कहानियों और शब्दों के जरिए कुछ नया सीखने और लोगों तक पहुंचने की कोशिश करती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola