Earthquake Tremor: इंडोनेशिया में भूकंप के तगड़े झटके, 6.3 रही तीव्रता, दहशत में आए लोग

Updated:
विज्ञापन
Earthquake Tremor

Earthquake Tremor

Earthquake Tremor: डोनेशिया में मंगलवार (12 अगस्त) को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप 39 किमी की गहराई पर आया था.

विज्ञापन

Earthquake Tremor: इंडोनेशिया में मंगलवार को भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि मंगलवार को इंडोनेशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया. बयान में कहा गया है कि भूकंप 39 किमी की गहराई पर आया. भूकंप से अभी तक कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. सूत्रों ने बताया कि भूकंप के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोग घरों से बाहर की तरफ भागने लगे.

एक महीने में दूसरी बार डोली इंडोनेशिया की जमीन

इंडोनेशिया में एक महीने में दूसरी बार भूकंप से धरती डोली है. इससे पहले 7 अगस्त को इंडोनेशिया में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप 106 किमी की गहराई पर आया था.

इंडोनेशिया में अक्सर आते हैं भूकंप के झटके

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके अक्सर महसूस किए जाते हैं. दरअसल दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेट (ऑस्ट्रेलियाई प्लेट और नई अलग हुई सुंडा प्लेट) आपस में टकराते हैं. इस पूरे इलाके में कई सक्रिय ज्वालामुखी हैं, जिनमें सुमात्रा, जावा, बाली भी शामिल हैं.

रविवार को तुर्की में आया था भूकंप

इससे पहले तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में रविवार रात 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप के कारण एक दर्जन इमारतें ढह गईं. भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए थे.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola