ईरान के साथ खड़े देशों को ट्रंप की चेतावनी, मदद की तो भुगतना पड़ेगा अंजाम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo: PTI)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कड़े आर्थिक कदम उठाने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ईरान को आर्थिक रूप से कमजोर करने और दुनिया से अलग-थलग करने के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी.
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (19 अगस्त) को ईरान की मदद करने वाले देशों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ईरान को आर्थिक या अन्य किसी तरह की मदद देने वाले देशों को गंभीर आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त आर्थिक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक अभियान शुरू करेगा. इसके तहत ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जाएगा और उसे इंटरनेशनल ट्रेड से अलग-थलग करने की कोशिश होगी. ट्रंप ने अमेरिका के सहयोगी देशों से भी ईरान के साथ आर्थिक और व्यापारिक रिश्ते सीमित करने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ
डोनाल्ड ट्रंपने कहा कि ईरान को अमेरिका के साथ समझौता करने के कई मौके दिए गए, लेकिन उसने इन्हें गंवा दिया. अब अमेरिका ईरान पर बड़े पैमाने पर आर्थिक दबाव बढ़ाएगा और उसे दुनिया से अलग-थलग करने की कोशिश करेगा.

ईरान की मदद करने वालों को चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जो भी देश अपने बैंक, कंपनियों, एयरपोर्ट या सरकारी संस्थानों के जरिए ईरान को किसी भी तरह की मदद या आर्थिक सहारा देगा, उसे अमेरिका की ओर से भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि ऐसे देशों पर क्या कार्रवाई होगी. ट्रंप ने ईरान की मदद के लिए तेल की तस्करी, पैसों के लेन-देन की अल्टरनेटिव अरेंजमेंट, नकद ट्रांसफर, मनी एक्सचेंज, जहाजों के रजिस्ट्रेशन और फर्जी या दूसरी कंपनियों के नाम पर कारोबार करने जैसी एक्टिविटी को लेकर भी चेतावनी दी है.
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने शेयर की AI तस्वीर: होर्मुज को बताया 'New US Territory'; ईरान ने कहा- शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा रास्ता
ईरान की नौसेना तबाह : ट्रंप
ट्रंप ने अपने पोस्ट में दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत को काफी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना तबाह हो चुकी है, वायुसेना बुरी तरह कमजोर पड़ गई है और कई सैन्य कारखाने मलबे में बदल गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







