COVID-19 : अमेरिका में Coronavirus से एक लाख से अधिक लोग हुए संक्रमित

Author Shaurya Punj|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. यहां हर रोज औसतन 15 हजार से अधिक संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं. चीन और इटली को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका संक्रमण के मामले में सबसे आगे निकल गया है.

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. यहां हर रोज औसतन 15 हजार से अधिक संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं. चीन और इटली को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका संक्रमण के मामले में सबसे आगे निकल गया है. दुनियाभर में सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की सूची में अमेरिका शीर्ष पर है. यहां अब एक लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गये हैं. वहीं इटली में 87 हजार और चीन में 82 हजार से ज्यादा लोग बीमार हैं. अमेरिका में शनिवार तक करीब 1,700 से ज्यादा मौतें हो चुकी थी और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है.

अमेरिका में संक्रमित मामलों पर मृत्यु दर इटली के करीब 10.5 प्रतिशत के मुकाबले करीब 1.5 प्रतिशत है. मृत्यु दर कम हो सकती है, क्योंकि बड़े पैमाने पर जांच से पता चला है कि ज्यादातर लोग संक्रमित हैं, लेकिन उनमें बीमारी से लक्षण नहीं दिखायी दिये हैं. सबसे अधिक मामले न्यूयॉर्क से सामने आ रहे हैं. यहां करीब 50 हजार लोग संक्रमित हैं. न्यूयॉर्क में 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने दी बच्चों को सलाह – घर पर आराम से बैठें, सलीके से पेश आएं और हाथ धोएं

अमेरिका में बंद के दौरान अपने परिजनों के साथ घरों में रह रहे लाखों बच्चों को राष्ट्रपति ट्रंप ने आराम से बैठने, अच्छे से व्यवहार करने, हाथ धोते रहने और उनके देश पर गर्व करने की नसीहत दी है. एक पत्रकार ने ट्रंप से पूछा कि कई बच्चे बोर हो रहे हैं, परेशान हैं, ऑनलाइन थोड़ा-बहुत सीख रहे हैं, लेकिन कक्षाओं में रहना ज्यादा बेहतर होता है. इस पर ट्रंप ने कहा कि मैं कहूंगा कि उन्हें घर में आराम से बैठना चाहिए, अच्छे से व्यवहार करना चाहिए, अपने हाथ धोते रहने चाहिए. बच्चे अपने माता-पिता के साथ घर में रहें और अपने देश पर गर्व करें.

भारत समेत 64 देशों को 17.4 करोड़ डॉलर देगा अमेरिका

अमेरिका ने कोरोना से निबटने में मदद करने के मकसद से भारत समेत 64 देशों को 17.4 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की शुक्रवार को घोषणा की. इस राशि में से 29 लाख डॉलर मदद के तौर पर भारत को दिये जायेंगे. यह फरवरी में अमेरिका की ओर से घोषित 10 करोड़ डॉलर की मदद के अलावा है. इसके अलावा, ट्रंप ने अपने देश के लोगों की सहायता और अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए दो हजार अरब डॉलर के प्रोत्साहन विधेयक पर हस्ताक्षर किये हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola