'पहली बार जाना भूख क्या होती है', जेल में बिताए दिनों को याद कर रो पड़े बोरिस बेकर, कहा- डरावने थे वो दिन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Dec 2022 11:22 AM
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर ब्रिटेन की जेल से रिहा होकर जर्मनी चले गये हैं. उन्हें ढाई साल की सजा मिली थी, लेकिन आठ महीने की सजा के बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया. दिवालिया घोषित करने के बाद धन हस्तांतरित करने और संपत्ति छिपाने के आरोप में उन्हें 30 महीनों के लिए जेल में डाल दिया गया था.
Boris Becker: अपने जमाने के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर अपने जेल में बिताए दिनों को याद कर कहा कि जेल में बिताए दिन बहुत बुरे और डरावने थे. उन दिनों को याद कर बोरिस की आंखों से आंसू निकल आये. बता दें, उन्हें दिवालियापन से जुड़े अपराधों के लिए बतौर सजा ब्रिटेन की वैंड्सवर्थ जेल में 8 महीने रहना पड़ा था. उन दिनों को याद कर बेकर रो पड़ते हैं.
खुद को अकेला महसूस करते थे बेकर: बेकर ने अपने जेल के अनुभव बताते हुए कहा कि वो जेल में खुद को अकेला महसूस करते थे. जेल में उन्हें अलग सेल में रखा गया था, जहां वो अपने दोस्तों और साथियों की कमी महसूस करते थे. उन्हें उनकी कमी खलती थी. एक साक्षात्कार में बेकर ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना अकेली कभी महसूस नहीं किया जितना उन्होंने जेल में अकेलापन महसूस किया.
बता दें, बोरिस बेकर को पिछले हफ्ते जेल से रिहा होने के बाद प्रत्यर्पित कर जर्मनी लाया गया है. जहां उन्हें ढाई साल कैद की सजा मिली थी लेकिन आठ महीने जेल में रहने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. दरअसल, फास्ट ट्रैक निर्वासन कार्यक्रम के तहत उन्हें जल्दी रिहा कर दिया गया. गौरतलब है टैक्स से बचने के लिए धन हस्तांतरित करने और संपत्ति छिपाने के आरोप में उन्हें जेल में डाल दिया गया था.
हमले की आशंका से भयभीत रहते थे बेकर: बेकर ने बताया कि जेल में उन्हें हमले का खतरा सताता रहता था. उन्होंने जान से मारने की धमकी का भी जिक्र किया था, इस कारण जेल प्रशासन उन्हें अलग सेल में रखता था. बता दें, बेकर को 15 दिसंबर को उनके देश जर्मनी में निर्वासित किया गया था. बेकर तीन बार विंबलडन चैंपियन रह चुके हैं. लेकिन दिवालिया घोषित किए जाने के बावजूद अवैध रूप से बड़ी मात्रा में धन हस्तांतरित करने और संपत्ति छिपाने के आरोप में उन्हें 30 महीने की जेल की सजा मिली थी.
Also Read: बीएसएफ ने फिर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सीमा में कर रहा था दाखिल होने की कोशिश
पहली बार जाना भूख क्या होती है: बेकर ने जेल के दिन याद करते हुए कहा कि उन्होंने जेल में पहली बार अनुभव किया कि भूख क्या होती है. जेल में अक्सर चावल, आलू और सॉस दिया जाता था. उन्होंने कहा कि जेल में उनके कुछ दोस्त भी बने थे. अपनी जेल के दिनों को लेकर उन्होंने कहा कि जेल में जितनी एकजुटता दिखाई दी उतनी एकजुटता उन्होंने अपनी जिंदगी में कहीं नहीं देखी.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










