Bangladesh : शेख हसीना को बड़ा झटका, आवामी लीग पार्टी पर लगा प्रतिबंध 

Published by : Neha Kumari Updated At : 13 May 2025 9:31 AM

विज्ञापन

शेख हसिना

Awami League: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह फैसला गृह मंत्रालय की ओर से आतंकवादी विरोधी अधिनियम कानून के आधार पर जारी लिया गया है.

विज्ञापन

Awami League: बांग्लादेश में संचालित राजनीतिक पार्टी अवामी लीग का पंजीकरण चुनाव आयोग द्वारा रद्द कर दिया गया है. यह फैसला गृह मंत्रालय की ओर से एक गजट अधिसूचना जारी कर लिया गया. सोमवार की रात 9 बजे के करीब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने इस बात की जानकारी दी. उनका कहना है कि यह फैसला कानून के अनुसार और वर्तमान की स्थिति को देखते हुए लिया गया है.

किस आधार पर रद्द किया गया पंजीकरण

गृह मंत्रालय द्वारा अवामी लीग का पंजीकरण आतंकवाद विरोधी (संशोधन) अध्यादेश और आतंकवाद विरोधी अधिनियम की धारा 18(1) के तहत रद्द किया गया है. जारी आदेश पर वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद द्वारा हस्ताक्षर कर इस बांग्लादेश के सरकारी प्रेस के उप निदेशक को भेजा गया है, ताकि यह आधिकारिक गजट में प्रकाशित हो सके.

प्रतिबंध कब तक जारी रहेगा?

सरकार द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार अवामी लीग और इससे जुड़े सभी संगठनों पर रोक लगा दी गई है. अब पार्टी किसी भी तरह की सार्वजनिक गतिविधियां नहीं कर सकेगी. यह प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा जब तक इन संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में चल रही कानूनी कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती है.

मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने अवामी लीग के खिलाफ किया प्रर्दशन

इससे पहले मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के अवामी लीग के खिलाफ तीन दिनों तक लगातार प्रदर्शन किया था. जिसके बाद पार्टी द्वारा शनिवार को अवामी लीग की गतिविधियों पर रोक लगाने की घोषणा भी की गई थी. जिसके बाद सोमवार को गजट अधिसूचना जारी कर आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी गई. इस अधिसूचना के अनुसार अब पार्टी कोई भी सार्वजनिक गतिविधि जैसे मीडिया में बयान देना, ऑनलाइन या सोशल मीडिया पर प्रचार करना, रैलियां, सभाएं, बैठकें या सम्मेलन नहीं कर सकेगी.

अवामी लीग के बारे में जानें

अवामी लीग बांग्लादेश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टियों में से एक है, इसका गठन 1949 में हुआ था. जिसका नेतृत्व बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा देश छोड़ने से पहले तक किया जाता था. शेख हसीना द्वारा 16 सालों तक इस पार्टी का नेतृत्व किया गया था. लेकिन 2024 में छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद स्थितियां बदल गईं. जिसके बाद से ही यूनुस की अंतरिम सरकार देश का कार्यभार संभाल रही है.

यह भी पढ़े : West Singhbhum News : ”मरीजों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करती हैं नर्सें”

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola