Bangladesh Coup: 49 साल बाद फिर तख्ता पलट, 1975 में हुई थी पिता और भाइयों की हत्या, जानें कब-कब सत्ता पर सैनिकों ने किया कब्जा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Aug 2024 8:28 AM
Bangladesh Coup
Bangladesh Coup: पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश में भी तख्ता पलट नई बात नहीं है. कई बार यहां लोकतंत्र के खिलाफ जाकर सैनिकों ने तख्तापलट की कोशिश की है. 15 अगस्त 1975 को शेख हसीना के पिता और भाइयों की तख्ता पलट के दौरान हत्या कर दी गई थी.
Bangladesh Coup: बांग्लादेश में एक बार फिर तख्तापलट हो गया है. चुनी हुई प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि वो भारत आ गई है. यहां से वो लंदन जाने की तैयारी कर रही हैं. रविवार को छात्रों और लोगों के जोरदार प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश में बड़ा बवाल छिड़ गया है. साल 1975 में अगस्त के महीने में ही बांग्लादेश में बलवा हुआ था. इसमें कई लोगों को जान चली गई थी. खुद शेख हसीना के पिता और भाइयों की जान चली गई थी. उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान जब देश के पीएम थे उस समय भी सेना ने तख्तापलट कर दिया था. तख्ता पलट के दौरान शेख हसीना के लगभग पूरे परिवार को खत्म कर दिया था. किसी तरह किसी तरह शेख हसीना और उनकी बहन की जान बच पाई थी.
तख्तापलट में गई थी शेख मुजीब की जान
49 साल पहले अगस्त महीने में ही बांग्लादेश में तख्तापलट हुआ था. 15 अगस्त 1975 को शेख मुजीबुर रहमान समेत उनके परिवार की तख्ता पलट के दौरान हत्या कर दी गई थी. उस समय बड़ी मुश्किल से शेख हसीना और उनकी बहन की जान बच पाई थी. भारत ने हसीना को राजनीतिक शरण दी थी. शेख हसीना 1981 तक दिल्ली में रही थीं. इसके बाद वापस बांग्लादेश जाकर हसीना ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला था. तख्तापलट में उनके पिता, मां और 3 भाई मारे गए थे.
बांग्लादेश में तख्ता पलट, देश छोड़कर भागीं शेख हसीना, सेना ने संभाला मोर्चा, देखें वीडियो
मेजर जनरल जिया उल रहमान ने संभाली सत्ता
15 अगस्त 1975 को शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या और उनकी सरकार का तख्तापलट कर दिया गया था. बांग्लादेश में सेना की बगावत के बाद कुछ हथियारबंद लड़ाके शेख हसीना के घर में घुसे और उनके माता-पिता और भाईयों की क्रूरता से हत्या कर दी. शेख हसीना के परिवार को खत्म करने के बाद मेजर जनरल जियाउर रहमान ने सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ले ली. उन्होंने सैन्य शासन की तरह देश को संभाला. हालांकि, इस हमले में शेख हसीना और उनकी बहन बच गईं.
1981 में भी किया गया था प्रयास
बांग्लादेश में अपने कार्यकाल के दौरान जियाउर रहमान की 30 मई 1981 को हत्या कर दी. उनके छह बॉडीगार्ड और दो सहयोगी की बी सेना की एक टुकड़ी ने हत्या कर दी. इसके बाद सेना के कुछ अधिकारियों ने सत्ता पर कब्जा जमाने की कोशिश की. हालांकि उनकी कोशिश सफल नहीं हो सकी. बांग्लादेश में चुनावों के जरिए एक बार फिर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम किया गया.
1996 में तख्तापलट की नाकाम कोशिश
बांग्लादेश में 1996 में भी तख्तापलट की कोशिश की गई थी, हालांकि यह भी सफल नहीं हुई थी. लेफ्टिनेंट जनरल अबू सालेह मोहम्मद नसीम ने 1996 में बांग्लादेश के कार्यवाहक सरकार के खिलाफ एक असफल तख्तापलट किया था. 19 मई 1996 को कार्यवाहक सरकार के दौरान राष्ट्रपति अब्दुर रहमान बिस्वास ने लेफ्टिनेंट जनरल अबू सालेह मोहम्मद नसीम को दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्त करने का आदेश दिया था. लेफ्टिनेंट जनरल नसीम ने आदेश मानने से इनकार कर दिया था. इसके बाद राष्ट्रपति बिस्वास ने उसे बर्खास्त कर दिया. इससे नाराज होकर जनरल नसीम ने सैनिकों को ढाका की ओर कूच करने का आदेश दिया. हालांकि यह तख्तापलट की कोशिश कामयाब नहीं हो सकी. बाद में जनरल नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया.
2007 में कार्यवाहक सरकार के खिलाफ तख्तापलट की कोशिश
साल 2007 में भी सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोईन अहमद ने 11 जनवरी 2007 को सैन्य तख्तापलट की कोशिश की थी. सैन्य समर्थित कार्यवाहक सरकार का गठन संवैधानिक प्रावधानों से अलग किया गया था. सैन्य सरकार की ओर से दिसंबर 2008 में चुनाव आयोजित करने और सत्ता का हस्तांतरण अवामी लीग को सौंपे जाने के बाद यह तख्तापलट 2008 में खत्म हुआ. इसके अलावा भी बांग्लादेश में कई और बार विद्रोह करने और तख्तापलट करने की कोशिश की. 2009 में इसी तरह बांग्लादेश राइफल्स ने विद्रोह किया था. इसके बाद 2011 में भी तख्तापलट की कोशिश की गई थी. हालांकि यह भी सफल नहीं हो सकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










