पूर्व राष्ट्रपति का पुत्र बंदूक की सफाई करते घायल

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:42 PM

विज्ञापन

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति फारुक लेगारी के पुत्र जमाल लेगारी आज यहां उस वक्त घायल हो गए जब उनकी ही बंदूक से दुर्घटनावश गोली चल गई। वह बंदूक की सफाई कर रहे थे. लेगारी के दूसरे पुत्र ओवैस लेगारी ने संवाददाताओं को बताया कि उनके भाई बंदूक की सफाई कर रहे थे और उसी […]

विज्ञापन

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति फारुक लेगारी के पुत्र जमाल लेगारी आज यहां उस वक्त घायल हो गए जब उनकी ही बंदूक से दुर्घटनावश गोली चल गई। वह बंदूक की सफाई कर रहे थे.

लेगारी के दूसरे पुत्र ओवैस लेगारी ने संवाददाताओं को बताया कि उनके भाई बंदूक की सफाई कर रहे थे और उसी समय अचानक से गोली चल गई.

जमाल की बाईं बांह में गोली लगी है. उन्हें यहां के डॉक्टर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के अधिकारियों का कहना है जमाल की हालत खतरे से बाहर है. जमाल लेगारी बीते 11 मई को हुए चुनाव में पंजाब एसेंबली के लिए चुने गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola