विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का सउदी अरब दौरा संपन्न

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:41 PM

विज्ञापन

जेद्दा : विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का चार दिवसीय सउदी अरब दौरा आज संपन्न हो गया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय शीर्ष नेतृत्व के साथ निताकत कानून, आतंकवाद निरोधक उपायों और उर्जा सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर बातचीत की. पिछले शुक्रवार को यहां पहुंचे खुर्शीद का कार्यक्रम बहुत व्यस्त था. उन्हें सउदी अधिकारियों के साथ एक […]

विज्ञापन

जेद्दा : विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का चार दिवसीय सउदी अरब दौरा आज संपन्न हो गया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय शीर्ष नेतृत्व के साथ निताकत कानून, आतंकवाद निरोधक उपायों और उर्जा सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर बातचीत की.

पिछले शुक्रवार को यहां पहुंचे खुर्शीद का कार्यक्रम बहुत व्यस्त था. उन्हें सउदी अधिकारियों के साथ एक के बाद एक कई बैठकें करनी थी. खुर्शीद ने अपने सउदी समकक्ष शहजादा सउद अल-फैसल से करीब तीन घंटे लंबी बैठक की.

एक अहम घटनाक्रम के तहत भारत और सउदी अरब ने आतंकवाद-निरोधक अपने सहयोग को और मजबूत करने का फैसला किया है. रियाद द्वारा मुंबई हमलों के आरोपी अबु जंदल के प्रत्यर्पण के बाद यह फैसला किया गया है.

आतंकवाद से मुकाबले का मुद्दा भारत और सउदी अरब के बीच सहयोग के एक प्रमुख मुद्दे के तौर पर उभर रहा है. पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों के बावजूद सउदी अरब वहां के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में चरमपंथ के उदय को लेकर चिंतित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola