कोलंबिया में भूमि सुधार पर सहमति
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:41 PM
हवाना : कोलंबिया में सरकार और देश के सबसे बड़े विद्रोही गुट ने विवादों की सबसे बड़ी वजहों में से एक भूमि सुधार पर समझौता की घोषणा की है. दोनों पक्षों ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है हालांकि आगामी दिनों में इसके कई पहलुओं पर काम किया जाना है. समझौते की विषयवस्तु के बारे में […]
हवाना : कोलंबिया में सरकार और देश के सबसे बड़े विद्रोही गुट ने विवादों की सबसे बड़ी वजहों में से एक भूमि सुधार पर समझौता की घोषणा की है.
दोनों पक्षों ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है हालांकि आगामी दिनों में इसके कई पहलुओं पर काम किया जाना है. समझौते की विषयवस्तु के बारे में अभी नहीं बताया गया है लेकिन कहा गया है कि यह संपत्ति अधिकार, भूमि तक पहुंच और ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास के मामलों को सुलझाएगा.
दोनों पक्षों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘‘समझौता देश में सुधारों की शुरुआत करेगा.’’ पक्षों को एक अन्य संवेदनशील मुद्दे रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया फाइटर्स के राजनीतिक एकीकरण के साथ पांच अन्य मुद्दों पर सहमति बनानी होगी.
सरकार के मुख्य वार्ताकार हुम्बार्तो डे ला केले ने कहा, ‘‘वार्ता के जरिए शांति तक पहुंचने का हमारे पास आज खासा अवसर है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










