पुतिन ने विरोध के बीच परालम्पिक के शुरुआत की घोषणा की

सोच्चि : रुसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने सोच्चि के ब्लैक सी रिसार्ट में शीतकालीन परालम्पिक खेलों के शुरु होने की घोषणा की और इसके तुरंत बाद उन्हें यूक्रेन को लेकर विरोध का सामना करना पड़ा. कल रात 45 देशों के खिलाड़ियों ने उदघाटन समारोह में हिस्सा लिया. उक्रेन के केवल एक खिलाड़ी ने प्रतीकात्मक तौर […]
सोच्चि : रुसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने सोच्चि के ब्लैक सी रिसार्ट में शीतकालीन परालम्पिक खेलों के शुरु होने की घोषणा की और इसके तुरंत बाद उन्हें यूक्रेन को लेकर विरोध का सामना करना पड़ा.
कल रात 45 देशों के खिलाड़ियों ने उदघाटन समारोह में हिस्सा लिया. उक्रेन के केवल एक खिलाड़ी ने प्रतीकात्मक तौर पर इसमें भाग लिया. क्रीमिया में रुसी हस्तक्षेप के विरोध में यूक्रेन के बाकी खिलाड़ियों ने उदघाटन समारोह में हिस्सा नहीं लिया.
यूक्रेन के 37 वर्षीय स्कायर मिखाइलो टकाचेंको जब अपनी व्हीलचेयर में फिस्ट स्टेडियम में आये तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. टकाचेंको अपने देश के 31 सदस्यीय दल की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे था. उनकी टीम के बाकी साथी उनके साथ स्टेडियम में नहीं आये.
यूक्रेन ने इससे पहले कहा था कि वह समारोह के दौरान किसी तरह के राजनीतिक विरोध से बचना चाहेगा. उसकी परालम्पिक समिति के प्रमुख वालेर सुसकेविच ने यहां तक कहा कि उन्होंने एक किशोरी महिला खिलाड़ी को अपना गुस्सा नहीं दिखाने के लिये कहा था.
यूक्रेन ने 16 मार्च तक चलने वाले इन खेलों का विरोध नहीं करने का फैसला भी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










