अमेरिकी सांसद यूक्रेन की मदद के मुद्दे पर मतदान करेंगे, रुस पर प्रतिबंध अस्पष्ट

Published at :06 Mar 2014 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी सांसद यूक्रेन की मदद के मुद्दे पर मतदान करेंगे, रुस पर प्रतिबंध अस्पष्ट

वाशिंगटन : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य यूक्रेन के लिए एक आर्थिक पैकेज को मंजूरी देने के लिए आज मतदान करेंगे, लेकिन मुद्दे पर रुस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को हकीकत में तब्दील करना अभी दूर की कौड़ी है. सदन में बहुमत के रिपब्लिकन नेता एरिक कैंटोर ने कल कहा कि वह तेजी से आगे […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य यूक्रेन के लिए एक आर्थिक पैकेज को मंजूरी देने के लिए आज मतदान करेंगे, लेकिन मुद्दे पर रुस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को हकीकत में तब्दील करना अभी दूर की कौड़ी है.

सदन में बहुमत के रिपब्लिकन नेता एरिक कैंटोर ने कल कहा कि वह तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं. इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर तुरंत घोषणा की कि वह संकटग्रस्त कीव की नई सरकार की मदद करने के लिए एक अरब डॉलर की प्रस्तावित रिण गारंटी पर अगले दिन मतदान कराएंगे. व्हाइट हाउस ने पूर्व में योजना का खुलासा किया था.

स्पीकर जॉन बोएहनर ने कहा कि यह कदम शीत युद्ध के बाद यूरोप के सबसे गंभीर सुरक्षा संकट से निपटने में राष्ट्रपति बराक ओबामा के ‘‘हाथ मजबूत करने के लिए’’ है. बोएहनर ने यह भी कहा कि उनके समिति नेताओं द्वारा आर्थिक प्रतिबंधों के एक ढांचे पर काम किया जा रहा है.

दूसरी ओर, मदद पैकेज और प्रतिबंधों के मुद्दे पर कांग्रेस के दूसरे सदन सीनेट के सदस्य चाहते हैं कि इन मुद्दों पर अगले शुक्रवार के बाद शुरु होने जा रहे कांग्रेस के अंतराल से पहले काम पूरा हो जाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola