भारतीय अमेरिकी मूल के डाक्टर पर अमेरिका में जालसाजी का आरोप

Published at :06 Mar 2014 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय अमेरिकी मूल के डाक्टर पर अमेरिका में जालसाजी का आरोप

न्यूयार्क : अमेरिका में एक भारतीय मूल के डाक्टर पर हेल्थकेयर क्षेत्र में जालसाजी और प्रतिबंधित पदार्थो को गैर कानूनी रुप से वितरित करने समेत विभिन्न आरोप लगाए गए हैं. दोषी सिद्ध होने पर उन्हें 30 साल तक की सजा हो सकती है.अपना निजी क्लिनिक चलाने वाले 43 वर्षीय महेश कुथुरु को न्यूयार्क में साइराकस […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : अमेरिका में एक भारतीय मूल के डाक्टर पर हेल्थकेयर क्षेत्र में जालसाजी और प्रतिबंधित पदार्थो को गैर कानूनी रुप से वितरित करने समेत विभिन्न आरोप लगाए गए हैं. दोषी सिद्ध होने पर उन्हें 30 साल तक की सजा हो सकती है.अपना निजी क्लिनिक चलाने वाले 43 वर्षीय महेश कुथुरु को न्यूयार्क में साइराकस की संघीय ग्रांड ज्यूरी द्वारा आरोपित किया गया है.

अमेरिकी अटार्नी रिचर्ड हातरूनियान ने एक बयान में कहा कि कुथुरु और उनके कर्मचारी बोनी मेसलिन( 42 )पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर उन चिकित्सा सेवाओं पर हुए खर्च के लिए प्रतिपूर्ति के दावे संबंधी दस्तावेज सौंपे जो वास्तव में उन्होंने किया ही नहीं था.

कुथुरु को पिछले महीने लास वेगास में गिरफ्तार किया गया था और अब उन्हें 12 मार्च को साइराकस में अभियोग पत्र के लिए अमेरिकी मजिस्ट्रेट थेरेसी विले डेंक्स के समक्ष पेश किया जाएगा.

कुथुरु पर हेल्थकेयर जालसाजी संबंधी 30 आरोप लगाए गए हैं और प्रत्येक मामले में अधिकतम 30 साल की सजा हो सकती है. इसके साथ ही उन पर 250, 000 डालर का जुर्माना लगाया जा सकता है.आरोपों के अनुसार, कुथुरु ने नवंबर 2008 में लास वेगास में मेडिकल प्रैक्टिस क्लिनिक खरीदा. जनवरी 2010 से लेकर सितंबर 2011 के बीच उन्होंने अपना अधिकतम समय लास वेगास में बिताया और वह बीच बीच में न्यूयार्क आकर मरीजों को देखते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola