भराड़ा और भारतीय मूल की अभिनेत्री संबोधित करेंगी हार्वर्ड लॉ स्कूल को

Published at :06 Mar 2014 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
भराड़ा और भारतीय मूल की अभिनेत्री संबोधित करेंगी हार्वर्ड लॉ स्कूल को

न्यूयार्क : भारत मूल के अमेरिकी अटार्नी प्रीत भराड़ा और भारतीय मूल की अभिनेत्री मिंडी कालिंग प्रतिष्ठित हार्वर्ड लॉ स्कूल में इस वर्ष सत्र की शुरुआत में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. भराड़ा और कालिंग क्लास डे समारोह में छात्रों और फैकल्टी को संबोधित करेंगे. हार्वर्ड लॉ टुडे में इस संबंध में […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : भारत मूल के अमेरिकी अटार्नी प्रीत भराड़ा और भारतीय मूल की अभिनेत्री मिंडी कालिंग प्रतिष्ठित हार्वर्ड लॉ स्कूल में इस वर्ष सत्र की शुरुआत में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

भराड़ा और कालिंग क्लास डे समारोह में छात्रों और फैकल्टी को संबोधित करेंगे. हार्वर्ड लॉ टुडे में इस संबंध में रिपोर्ट प्रकाशित की गयी है.न्यूयार्क सिटी के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे और वह 29 मई को हार्वर्ड में पासिंग आउट क्लास को संबोधित करेंगे.ब्लूमबर्ग ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की उपाधि हासिल की थी और वह पूर्व छात्र के रुप में हार्वर्ड के साथ काफी करीब से जुड़े हुए हैं.बेकर लाइब्रेरी ब्लूमबर्ग सेंटर का नामकरण उनके स्वर्गीय पिता विलियम हेनरी ब्लूमबर्ग के नाम पर रखा गया है.

मैनहटन की शीर्ष सरकारी अभियोजक भराड़ा ने 1990 में हार्वर्ड कालेज से स्नातक उपाधि हासिल की थी और 1993 में कोलंबिया लॉ स्कूल से डिग्री हासिल की थी.34 वर्षीय कालिंग पेशे से अभिनेत्री, कामेडियन और लेखिका हैं और वह ‘दि आफिस’’टेलीविजन श्रंखला में अपनी शानदार प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत हो चुकी हैं.वह ‘दि आफिस’ के प्रोड्यूसर के तौर पर लगातार पांच बार प्राइमटाइम ऐमी अवार्ड के लिए नामांकित हो चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola