सैन्य क्षमताओं में अधिक पारदर्शिता दिखाए चीन : अमेरिका

Published at :06 Mar 2014 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
सैन्य क्षमताओं में अधिक पारदर्शिता दिखाए चीन : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने चीन से कहा है कि वह अपनी सैन्य क्षमताओं के संबंध में अधिक पारदर्शिता दिखाए और उन्हें इस तरीके से इस्तेमाल करे ताकि वे क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए उपयोगी हों. विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन प्साकी ने कल यहां दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम चीन को अपनी सैन्य […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने चीन से कहा है कि वह अपनी सैन्य क्षमताओं के संबंध में अधिक पारदर्शिता दिखाए और उन्हें इस तरीके से इस्तेमाल करे ताकि वे क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए उपयोगी हों.

विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन प्साकी ने कल यहां दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम चीन को अपनी सैन्य क्षमताओं को इस तरीके से इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जिससे एशिया प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने में सहायता मिले.’’ उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘यह एक संदेश है जो विदेश मंत्री जॉन केरी ने तब दिया था जब वह वहां थे। वरिष्ठ अधिकारी भी हमेशा यही संदेश देते रहे हैं. हम चीन की सैन्य गतिविधियों पर ध्यानपूर्वक नजर रख रहे हैं और उसे अपनी क्षमताओं एवं इरादों के संबंध में अधिक पारदर्शिता दिखाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.’’

डिफेंस फॉर स्ट्रैटेजी, प्लान्स एंड फोर्स डिवेलप्मेंट के डिप्टी अंडरसेक्रेटरी क्रिस्टीन वोमरुथ ने एक अन्य संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका चीन के सैन्य आधुनिकीकरण पर निकटता से ध्यान रख रहा है.उन्होंने वाशिंगटन फोरेन प्रेस सेंटर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुङो लगता है कि हम सैन्य आधुनिकीकरण के विभिन्न तत्वों के पीछे चीन के इरादों के संबंध में अधिक पारदर्शिता चाहते हैं और निश्चित ही चीन के साथ हमारी द्विपक्षीय वार्ताओं में इस बात पर जोर दिया गया है कि हम अधिक पारदर्शिता देखना चाहते हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola