पाकिस्तान में अब भी सक्रिय है अलकायदा : पेंटागन

वाशिंगटन : पाकिस्तान के एक शीर्ष कमांडर ने कहा है कि अलकायदा अब भी पाकिस्तान के जनजातीय इलाकों में सक्रिय है.उन्होंने साथ ही कहा कि कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चला आ रहा तनाव क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा है.अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल लॉयल जे ऑस्टिन ने कल […]
वाशिंगटन : पाकिस्तान के एक शीर्ष कमांडर ने कहा है कि अलकायदा अब भी पाकिस्तान के जनजातीय इलाकों में सक्रिय है.उन्होंने साथ ही कहा कि कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चला आ रहा तनाव क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा है.
ऑस्टिन ने कहा, ‘‘अलकायदा अब भी पाकिस्तान के संघ प्रशासित आदिवासी क्षेत्रों :फाटा: और पूर्वी अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में सक्रिय है.’’उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अलकायदा पर लगातार दबाव के कारण यह संगठन ऐसे कम प्रतिबंधित इलाकों में फैल सकता है जो उसकी आतंकी गतिविधियों के लिए सुरक्षित स्थान साबित होंगे.
ऑस्टिन ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान के संघर्ष का केंद्र इसकी गरीब अर्थव्यवस्था और युवकों की बढती संख्या है. इन परिस्थितियों के मद्देनजर पाकिस्तान सैन्य गतिविधियों और विद्रोह के बढने का खतरा है.’’
जनरल ऑस्टिन ने कहा, ‘‘साथ ही आतंकवादी हमले और जातीय-साम्प्रदायिक हिंसा कुछ ऐसे इलाकों में सरकार के नियंत्रण पर खतरा है जहां उसका नियंत्रण कमजोर है. पाकिस्तान में इन बढती आंतरिक चुनौतियों ने पड़ोसियों के साथ उसके संबंधों में तनाव पैदा कर दिया है.’’
उन्होंने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच सैन्य संबंधों में पिछले दो वर्षों में सुधार आया है जो अलकायदा की हार, अफगानिस्तान में सुलह और आतंकवादी समूहों के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई समेत आपसी हित के क्षेत्रों में बढते सहयोग के रुप में दिखाई देता है. जनरल ऑस्टिन ने कहा, ‘‘ आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के साथ साथ हम उन क्षेत्रों में भी पाकिस्तान के साथ काम कर रहे हैं जहां हमारे हित अलग हो जाते हैं. ’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










