लैवरोव ने की यूक्रेनी समकक्ष की अनदेखी, लेकिन वार्ता जारी रखेंगे

Published at :06 Mar 2014 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
लैवरोव ने की यूक्रेनी समकक्ष की अनदेखी, लेकिन वार्ता जारी रखेंगे

पेरिस : रुसी विदेश मंत्री सर्जेई लैवरोव ने यूक्रेनी समकक्ष से मिलने के लिए पश्चिमी देशों की ओर से डाले जा रहे दबाव का विरोध किया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि आगामी दिनों में अमेरिका और अन्य देशों के साथ बातचीत जारी रहेगी. पेरिस में कूटनीतिक चर्चा के अंत में लैवरोव […]

विज्ञापन

पेरिस : रुसी विदेश मंत्री सर्जेई लैवरोव ने यूक्रेनी समकक्ष से मिलने के लिए पश्चिमी देशों की ओर से डाले जा रहे दबाव का विरोध किया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि आगामी दिनों में अमेरिका और अन्य देशों के साथ बातचीत जारी रहेगी.

पेरिस में कूटनीतिक चर्चा के अंत में लैवरोव ने फ्रांसीसी विदेश मंत्रलय की उस उम्मीद पर पानी फेर दिया जिसमें माना जा रहा था कि वह यूक्रेन के विदेश मंत्री एर्डिए देशच्येत्स्या से मिलेंगे.

ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के समर्थन से अमेरिका ने लैवरोव से अपील की है कि वह क्रीमिया प्रायद्वीप में रुस की गतिविधियों के कारण पश्चिमी देशों के साथ उपजी तनातनी को कम करने के लिए मास्को की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए यूक्रेनी समकक्ष के साथ बैठक करने के लिए सहमत हों.

एक संक्षिप्त बयान में लैवरोव ने कल कहा कि उनके जाने का अर्थ इस मौजूदा संकट को हल करने के प्रयासों का अंत नहीं है.उन्होंने कहा, ‘‘हमने पूरे दिन यूक्रेन पर चर्चा की. वहां चल रहे घटनाक्रम से हम सभी चिंतित हैं.’’

लैवरोव ने कहा, ‘‘हम आगामी दिनों में उन चर्चाओं को जारी करने पर सहमत हुए हैं, ताकि इस संकट से उबरने, स्थिति को सामान्य करने और स्थिरता लाने में अधिकतम मदद कर सकें.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola