अमेरिकी जिला अदालत के लिए भारतीय-अमेरिकी के नाम की पुष्टि

वाशिंगटन : अमेरिकी सीनेट ने नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की अमेरिका जिला अदालत के संघीय न्यायाधीश के रुप में भारतीय मूल के अमेरिकी कानूनविद विंस गिरधारी छाबड़िया के नाम पर मुहर लगा दी है. सीनेट ने कल 41 के मुकाबले 58 मतों से संघीय पीठ के सदस्य के रुप में छाबड़िया के नाम की पुष्टि […]
वाशिंगटन : अमेरिकी सीनेट ने नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की अमेरिका जिला अदालत के संघीय न्यायाधीश के रुप में भारतीय मूल के अमेरिकी कानूनविद विंस गिरधारी छाबड़िया के नाम पर मुहर लगा दी है.
सीनेट ने कल 41 के मुकाबले 58 मतों से संघीय पीठ के सदस्य के रुप में छाबड़िया के नाम की पुष्टि की. छाबड़िया अब कैलिफोर्निया में पहले दक्षिण एशियाई जिला न्यायाधीश के तौर पर काम करेंगे. वह अमेरिका में दक्षिण एशियाई मूल के गिने चुने संघीय न्यायाधीशों में से एक होंगे.
वर्तमान में सन फ्रांसिस्को सिटी के अटॉर्नी कार्यालय में डिप्टी सिटी अटॉर्नी के पद पर तैनात छाबड़िया ने राष्ट्रपति के पास अपने नाम की सिफारिश करने के लिए सीनेटर बारबरा बॉक्सर का और सीनेट में पुष्टि से जुड़ी प्रक्रिया के दौरान समर्थन एवं मार्गदर्शन के लिए सीनेटर फेनस्टीन का भी शुक्रिया अदा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










