बगदाद में हमले में 21 लोगों की मौत

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के शिया बहुल इलाकों में बुधवार को बम धमाकों तथा राजधानी एवं उसके आसपास सुरक्षाबलों की चौकियों पर हमले में एक भारतीय समेत कम से कम 21 लोग मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि आज बगदाद में छह अलग अलग इलाकों में सात कार बम और सड़क किनारे दो बम […]
बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के शिया बहुल इलाकों में बुधवार को बम धमाकों तथा राजधानी एवं उसके आसपास सुरक्षाबलों की चौकियों पर हमले में एक भारतीय समेत कम से कम 21 लोग मारे गए.
अधिकारियों ने बताया कि आज बगदाद में छह अलग अलग इलाकों में सात कार बम और सड़क किनारे दो बम धमाकों में कम से कम 14 लोग मारे गए एवं 70 से अधिक घायल हो गए.
इन हमलों की तत्काल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन सुन्नी जिहादी अक्सर इराक के बहुसंख्यक शिया मुसलमानों को निशाना बनाते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










