ओएससीई यूक्रेन में भेज रहा है सैन्य पर्यवेक्षक मिशन

Published at :05 Mar 2014 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
ओएससीई यूक्रेन में भेज रहा है सैन्य पर्यवेक्षक मिशन

वियना : यूक्रेन के अनुरोध को मानते हुए अमेरिका और 14 अन्य देशों ने तनावग्रस्त क्रीमिया क्षेत्र में निगरानी करने के लिए एक सैन्य पर्यवेक्षक मिशन का गठन किया और एक अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि यह दल 24 घंटे के भीतर वहां के लिए रवाना होगा. सुरक्षा और सहयोग संगठन में अमेरिका के […]

विज्ञापन

वियना : यूक्रेन के अनुरोध को मानते हुए अमेरिका और 14 अन्य देशों ने तनावग्रस्त क्रीमिया क्षेत्र में निगरानी करने के लिए एक सैन्य पर्यवेक्षक मिशन का गठन किया और एक अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि यह दल 24 घंटे के भीतर वहां के लिए रवाना होगा.

सुरक्षा और सहयोग संगठन में अमेरिका के शीर्ष प्रतिनिधि डेनियल बेयर ने कल कहा कि हर देश से दो लोग हैं. लेकिन और अधिक ओएससीई सदस्य देशों के आने की संभावना के साथ उन्होंने कहा कि इस मिशन से जुड़े लोगों की वर्तमान संख्या 30 से ज्यादा हो सकती है.

57 देशों का समूह ओएससीई आपसी सहमति पर काम करता है इसलिए अधिकतर निगरानी अभियानों के लिए सभी देशों की मंजूरी लेनी होती है. इसमें ओएससीई का सदस्य रुस भी शामिल है. लेकिन समूह के प्रावधान के तहत सदस्य देश आपात स्थितियों में दूसरों से सैन्य पर्यवेक्षकों को बिना हथियारों के वहां भेज सकते हैं. बेयर ने कहा कि यूक्रेन ने इस नियम का इस्तेमाल किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola