रुस के साथ सैन्य अभ्यास रोक दिया कनाडा ने

ओटावा : कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने यूक्रेन के क्रीमिया में रुसी सैनिकों के कथित हस्तक्षेप को लेकर मास्को के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास निलंबित करने का आदेश दिया है. हार्पर ने कल एक बयान में कहा ‘‘आज सुबह मैंने आदेश दिया कि कनाडा सशस्त्र बलों और रुसी संघ की सेना के बीच नियोजित […]
ओटावा : कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने यूक्रेन के क्रीमिया में रुसी सैनिकों के कथित हस्तक्षेप को लेकर मास्को के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास निलंबित करने का आदेश दिया है.
हार्पर ने कल एक बयान में कहा ‘‘आज सुबह मैंने आदेश दिया कि कनाडा सशस्त्र बलों और रुसी संघ की सेना के बीच नियोजित सभी द्विपक्षीय गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाए.’’इन गतिविधियों में वह सालाना अभ्यास भी शामिल है जिसमें पिछले साल रुस, कनाडा और अमेरिका के लड़ाकू विमानों एक अपहृत वाणिज्यिक एयरलाइनर को रोकने की कोशिश की थी.
इस बीच, हाउस ऑफ कॉमन्स में हार्पर ने यूक्रेन में हस्तक्षेप के लिए रुस की आलोचना करते हुए उसकी तुलना नाजी जर्मनी से की. उन्होंने कहा ‘‘हमने दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ऐसा आचरण नहीं देखा. यह स्पष्ट रुप से अस्वीकार्य है और इसका परिणाम रुस को अलग थलग कर देगा.’’कनाडा की संसद में एकजुटता दिखाने के लिए यूक्रेन का ध्वज भी फहराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










