रुसी युद्धपोत बॉस्फोरस से काले सागर की ओर बढ़े

इस्तांबूल : तुर्की मीडिया की एक खबर में कहा गया है कि दो रुसी युद्धपोत तुर्की के बॉस्फोरस जलडमरु(स्ट्रेट )को पार करते हुए काले सागर की ओर बढ़ रहे हैं. इस बीच यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप में कथित अतिक्रमण को लेकर रुस और पश्चिम के बीच गतिरोध जारी है. तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी अनातोलिया […]
इस्तांबूल : तुर्की मीडिया की एक खबर में कहा गया है कि दो रुसी युद्धपोत तुर्की के बॉस्फोरस जलडमरु(स्ट्रेट )को पार करते हुए काले सागर की ओर बढ़ रहे हैं. इस बीच यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप में कथित अतिक्रमण को लेकर रुस और पश्चिम के बीच गतिरोध जारी है.
तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी अनातोलिया ने कल एक युद्धपोत की तस्वीर कहा कि रुस ने क्रीमिया में अपनी सैन्य उपस्थिति मजबूत करने के लिए अपने काले सागर बेड़े में पोतों को वापस बुलाया है.
कल तुर्की के प्रधानमंत्री रेसेप तैयीप एरदोगन ने फोन पर रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और कहा कि अपने देश का संकट हल करने की जिम्मेदारी यूक्रेन वासियों की है. उनके कार्यालय से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि एरदोगन ने इस बात पर भी जोर दिया कि यूक्रेन में अस्थिरता का पूरे क्षेत्र में गहरा प्रभाव पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










