शरीफ ने तालिबान के साथ शांति वार्ता की पैरवी की

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सरकार द्वारा नियुक्त वार्ताकारों की समिति से कहा है कि तालिबान के साथ शांति वार्ता जारी रखा जाए. शरीफ ने आज अपने आवास पर सरकारी वार्ताकारों से मुलाकात की और इस दौरान समिति ने उनसे बातचीत की प्रक्रिया को बहाल करने की सिफारिश की. स्थानीय मीडिया की […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सरकार द्वारा नियुक्त वार्ताकारों की समिति से कहा है कि तालिबान के साथ शांति वार्ता जारी रखा जाए. शरीफ ने आज अपने आवास पर सरकारी वार्ताकारों से मुलाकात की और इस दौरान समिति ने उनसे बातचीत की प्रक्रिया को बहाल करने की सिफारिश की.
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि प्रधानमंत्री शरीफ ने समिति को विचार-विमर्श जारी रखने का आदेश दिया. बैठक में यह भी फैसला किया गया कि अगले कुछ दिनों में सरकार और तालिबान के वार्ताकारों के बीच बैठक होगी. शरीफ ने कहा कि पूरा प्रयास शांति के लिए होना चाहिए जो इस वक्त की जरुरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










