प्रधानमंत्री की म्यामां यात्रा समाप्त

Published at :04 Mar 2014 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की म्यामां यात्रा समाप्त

ने पाई तॉ : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह म्यामां की अपनी दो दिन की यात्रा समाप्त करने के बाद आज स्वदेश रवाना हो गये. अपने म्यामां दौरे में उन्होंने यहां तीसरी बिम्सटेक शिखरवार्ता में भाग लिया. सिंह ने शिखरवार्ता से इतर कई द्विपक्षीय बैठकें भी कीं. उन्होंने म्यामां के राष्ट्रपति यू थी सीन, नेपाल के प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

ने पाई तॉ : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह म्यामां की अपनी दो दिन की यात्रा समाप्त करने के बाद आज स्वदेश रवाना हो गये. अपने म्यामां दौरे में उन्होंने यहां तीसरी बिम्सटेक शिखरवार्ता में भाग लिया.

सिंह ने शिखरवार्ता से इतर कई द्विपक्षीय बैठकें भी कीं. उन्होंने म्यामां के राष्ट्रपति यू थी सीन, नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे और म्यामां की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सूची से मुलाकात की. सिंह ने शिखरवार्ता में अपने संबोधन में बिम्सटेक क्षेत्र में आतंकवाद के उभरते खतरे के बारे में आगाह करते हुए सात सदस्यीय समूह से मजबूत सहयोग की मांग की ताकि आतंकवाद का मुकाबला पुरजोर तरीके से किया जा सके.

सातों देशों भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, थाइलैंड, म्यामां, भूटान और नेपाल में दुनिया की 20 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या रहती है जो करीब 15 करोड़ है. सिंह करीब दो साल के अंतराल के बाद म्यामां गये थे. प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनकी आखिरी विदेश यात्रा हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola