पुतिन ने कहा, यूक्रेन में बल प्रयोग की जरुरत नहीं

Published at :04 Mar 2014 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
पुतिन ने कहा, यूक्रेन में बल प्रयोग की जरुरत नहीं

मॉस्को : रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में रुसी लोगों की रक्षा करने के लिए मॉस्को को सभी माध्यमों का इस्तेमाल करने का अधिकार है. यूक्रेन के प्रायद्वीप क्रीमिया में तनाव बरकरार है. मास्को समर्थक सैनिक वहां यूक्रेनी सैनिकों के विरोध में चेतावनी देते हुए गोलीबारी कर रहे हैं. यूक्रेनी राष्ट्रपति […]

विज्ञापन

मॉस्को : रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में रुसी लोगों की रक्षा करने के लिए मॉस्को को सभी माध्यमों का इस्तेमाल करने का अधिकार है. यूक्रेन के प्रायद्वीप क्रीमिया में तनाव बरकरार है. मास्को समर्थक सैनिक वहां यूक्रेनी सैनिकों के विरोध में चेतावनी देते हुए गोलीबारी कर रहे हैं.

यूक्रेनी राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के राजधानी कीव छोड़ने के बाद पुतिन ने पहली बार प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह अब भी यानुकोविच को यूक्रेन का नेता मानते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि रुस को यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में बल प्रयोग करने की कोई जरुरत नहीं लड़ेगी. इससे पहले क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने यूक्रेनी सीमा के निकट सैन्य अभ्यास में शामिल हजारों रुसी सैनिकों को अपने ठिकानों में लौटने का आदेश दिया है.

पश्चिमी रुस में बड़ा सैन्य अभ्यास चल रहा था. इसमें डेढ़ लाख सैनिक, सैकड़ों टैंक और दर्जनों विमान शामिल हुए. पुतिन की ओर से यह कदम उस वक्त उठाया गया है जब अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच रहे हैं. केरी ने रुस पर क्रीमिया में सैन्य हमले का आरोप लगाया है. उधर, क्रेमलिन ने जोर दिया है कि उसने रुसी प्रतिष्ठानों और रुस के नागरिकों के लिए यह कदम उठाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola