भारत के साथ रिश्ता महत्वपूर्ण है:अमेरिका

Published at :04 Mar 2014 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के साथ रिश्ता महत्वपूर्ण है:अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने भारत को भेजे एक संदेश में कहा है कि दोनों देशों के बीच का रिश्ता महत्वपूर्ण है तथा वाशिंगटन हाल के दिनों में एक भारतीय राजनयिक की गिरफ्तारी को लेकर पैदा हुए मतभेदों को दूर करते हुए अतीत की कड़वाहट से बाहर निकलना चाहता है. अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने भारत को भेजे एक संदेश में कहा है कि दोनों देशों के बीच का रिश्ता महत्वपूर्ण है तथा वाशिंगटन हाल के दिनों में एक भारतीय राजनयिक की गिरफ्तारी को लेकर पैदा हुए मतभेदों को दूर करते हुए अतीत की कड़वाहट से बाहर निकलना चाहता है. अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘विदेश मंत्री (जॉन केरी) दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल के साथ एक संदेश भेज रहे हैं.’’ भारतीय मूल की राजनयिक निशा फिलहाल भारत के दौरे पर हैं. वह बेंगलूर और नई दिल्ली का दौरा कर रही हैं.

जेन ने कहा, ‘‘हम अतीत के मतभेदों को दूरा करना चाहते हैं क्योंकि ऐसे कई सारे मुद्दे हैं जिन पर मिलकर काम करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है. यही इस दौरे का मकसद है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले कुछ दिनों में उनका :निशा: कार्यक्रम का काफी व्यस्त रहने वाला है. वह बेंगलूर में सरकार तथा कारोबारी नेताओं के साथ मुलाकात कर रही हैं. वह नई दिल्ली का भी दौरा कर रही हैं जहां भारतीय अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola