हनीमून हत्या:शिरीन देवानी की प्रत्यर्पित न करने संबंधी अपील खारिज

लंदन : हनीमून के दौरान भारतीय मूल की अपनी स्वीडिश पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी भारतीय मूल के ब्रिटिश व्यवसायी शिरीन देवानी उन्हें दक्षिण अफ्रीका प्रत्यर्पित नहीं करने के लिए आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गए हैं. उन्हें चार सप्ताह में दक्षिण अफ्रीका प्रत्यर्पित किया जाएगा. देवानी का कानूनी दल उच्च न्यायालय […]
लंदन : हनीमून के दौरान भारतीय मूल की अपनी स्वीडिश पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी भारतीय मूल के ब्रिटिश व्यवसायी शिरीन देवानी उन्हें दक्षिण अफ्रीका प्रत्यर्पित नहीं करने के लिए आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गए हैं. उन्हें चार सप्ताह में दक्षिण अफ्रीका प्रत्यर्पित किया जाएगा.
देवानी का कानूनी दल उच्च न्यायालय के पूर्व में दिए इस आदेश को चुनौती देना चाहता था कि उन्हें अपनी पत्नी अन्नी की हत्या के मामले में प्रत्यर्पित किया जा सकता है. लेकिन लार्ड चीफ जस्टिस लार्ड थॉमस की अध्यक्षता में न्यायाधीशों ने एक पैनल ने इस मामले की उच्चतम न्यायालय में सुनवाई की मंजूरी देने से कल इनकार कर दिया. 33 वर्षीय देवानी पर 28 वर्षीय अपनी पत्नी की हत्या का आदेश देने का आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










