सहयात्री पर यौन हमला करने के आरोप में भारतीय गिरफ्तार

वॉशिंगटन : अमेरिका में 61 वर्षीय एक भारतीय को एक घरेलू उड़ान में एक महिला सहयात्री पर यौन हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बैटन रोघ में रहने वाले देवेन्दर सिंह को एफबीआई ने रविवार को नेवार्क में विमान उतरने के बाद गिरफ्तार किया. उस पर अनुचित तरीके से यौन संबंध बनाने […]
वॉशिंगटन : अमेरिका में 61 वर्षीय एक भारतीय को एक घरेलू उड़ान में एक महिला सहयात्री पर यौन हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बैटन रोघ में रहने वाले देवेन्दर सिंह को एफबीआई ने रविवार को नेवार्क में विमान उतरने के बाद गिरफ्तार किया. उस पर अनुचित तरीके से यौन संबंध बनाने का आरोप है और कल उसे न्यूजर्सी की अदालत में पेश किया गया था.
दोषी पाए जाने पर सिंह को अधिकतम दो साल की सजा और 250,000 डालर जुर्माने की सजा हो सकती है. उसके खिलाफ की गई शिकायत में कहा गया है कि सिंह स्टन से नेवार्क जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइन्स की उड़ान में बैठा था और उसके बगल में खिड़की के पास वाली सीट पर एक महिला बैठी थी. वह सिंह को नहीं जानती थी. विमान उड़ रहा था और महिला सो गई. अभियोजकों के अनुसार, सिंह ने कथित तौर पर महिला के चेहरे का चुंबन लिया और यौन हमला किया.
संघीय अभियोजकों ने कहा महिला की नींद खुल गई और उसने सिंह को दूर धकेला तथा उससे दूर रहने को कहा. महिला विमान के पिछले हिस्से में गई और चालक दल के एक सदस्य को घटना के बारे में बता कर कहा कि जब विमान उतरेगा तो वहां पुलिस मौजूद रहनी चाहिए. अमेरिका में उड़ान के दौरान विमान में होने वाले यौन दुर्व्यवहार के मामलों के लिए संघीय सरकार के पास विशिष्ट अधिकार क्षेत्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










