रूस इतिहास के गलत पक्ष की ओर : ओबामा

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि रुस इतिहास के गलत पक्ष की ओर है और यूक्रेन में इसकी घुसपैठ एक राष्ट्र की संप्रभुत्ता पर हमला है. ओबामा ने रुस को चेतावनी दी कि यदि वह अपना यह मार्ग तत्काल नहीं बदलता है तो वह आर्थिक एवं राजनयिक विकल्पों के जरिए […]
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि रुस इतिहास के गलत पक्ष की ओर है और यूक्रेन में इसकी घुसपैठ एक राष्ट्र की संप्रभुत्ता पर हमला है. ओबामा ने रुस को चेतावनी दी कि यदि वह अपना यह मार्ग तत्काल नहीं बदलता है तो वह आर्थिक एवं राजनयिक विकल्पों के जरिए मॉस्को को सजा देने पर विचार करेगा.
ओबामा ने जोर देकर कहा कि अमेरिका का हित यह देखने में है कि यूक्रेन के लोग अपना भाग्य स्वयं तय करने में सक्षम हों. उन्होंने यहां दौरे पर आए इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में व्हाइट हाउस के संवाददाताओं से कहा, मेरा हित यह देखने में है कि यूक्रेन के लोग अपने भाग्य का निर्धारण स्वयं करने में सक्षम हों.
ओबामा ने कहा, रुस के यूक्रेन के साथ मजबूत ऐतिहासिक संबंध हैं… दोनों देशों के बीच मजबूत वाणिज्यिक संबंध हैं और इसलिए मुझे लगता है कि इन सभी हितों का ध्यान रखा जा सकता है. ओबामा ने कहा कि अमेरिका और उसके वैश्विक साझीदार अंतरिम यूक्रेनी सरकार का समर्थन करते हैं.
उन्होंने कहा, विश्व भर के देशों की ओर से हो रही कड़ी निंदा यह दर्शाती है कि रुस इस मामले पर इतिहास के गलत पक्ष की ओर किस हद तक है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री जॉन केरी कीव जाकर यूक्रेनी लोगों को अमेरिका के समर्थन के बारे में बताएंगे. वह यूक्रेन को आर्थिक सहायता के लिए विशेष पैकेज का प्रस्ताव देंगे. अमेरिका इस संकट के बीच भी अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने को लेकर चिंतित है.
ओबामा ने कहा, हम रुस को यह भी संकेत दे रहे हैं कि यदि वह अपने मौजूदा पथ की ओर अग्रसर रहता है तो हम आर्थिक और राजनयिक समेत सभी कदमों की पूरी श्रृंखला की जांच कर रहे हैं जिससे रुस अलग थलग पड़ जाएगा. इसका रुस की अर्थव्यवस्था और उसकी प्रतिष्ठा पर नकारात्मक असर पड़ेगा.
उन्होंने कहा, हमने जी8 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को पहले ही निलंबित कर दिया है. मुझे लगता है कि आप इसके बाद भी ऐसे कई कदमों की अपेक्षा कर सकते हैं. हम उन सभी मामलों पर नजर रख रहे हैं जिनका कल जॉन केरी ने जिक्र किया था. ओबामा ने कहा कि उन्होंने सप्ताहांत यूरोप के नेताओं के साथ बात करने में बिताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










