मस्जिद में विस्फोट,12 की मौत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:41 PM
काबुल: तालिबान के संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा ले जाए जा रहे विस्फोटकों में एक मस्जिद के सामने गलती से विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय अधिकारी कासिम देसवाल ने आज कहा कि गजनी प्रांत के अंदार जिले में कल मगरिब (शाम) की नमाज के दौरान हुए विस्फोट में चार नागरिकों और आठ […]
काबुल: तालिबान के संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा ले जाए जा रहे विस्फोटकों में एक मस्जिद के सामने गलती से विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई.
स्थानीय अधिकारी कासिम देसवाल ने आज कहा कि गजनी प्रांत के अंदार जिले में कल मगरिब (शाम) की नमाज के दौरान हुए विस्फोट में चार नागरिकों और आठ आतंकवादियों की मौत हो गई.
उन्होंने कहा कि तालिबान के सदस्य यात्रा के दौरान रुककर मस्जिद में अंदर गये थे और वे जो विस्फोटक सामग्री लेकर जा रहे थे, उसमें धमाका हो गया. गजनी में विस्फोट ऐसे दिन हुआ है जब तालिबान के लड़ाकों ने एक आत्मघाती कार बम की मदद से राजधानी में अंतरराष्ट्रीय सहायता कार्यकर्ताओं के परिसर पर हमला किया.काबुल पुलिस ने आज बताया कि मृतकों की संख्या चार थी जिसमें छह साल का एक बच्चा, दो सुरक्षाकर्मी और एक पुलिसकर्मी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










