धोखाधड़ी रोकने के लिए चीन और अमेरिका में समझौता
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:41 PM
बीजिंग: चीन और अमेरिका ने आपसी सहमति के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं. इसके तहत दोनों देशों में संबंधित कंपनियों के आडिट और लेखा रिकार्ड आपस में साझा करने पर सहमति बनी है. इस समझौते को अमेरिका में सूचीबद्ध चीनी कंपनियों में धोखाधडी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यहां […]
बीजिंग: चीन और अमेरिका ने आपसी सहमति के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं. इसके तहत दोनों देशों में संबंधित कंपनियों के आडिट और लेखा रिकार्ड आपस में साझा करने पर सहमति बनी है. इस समझौते को अमेरिका में सूचीबद्ध चीनी कंपनियों में धोखाधडी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
यहां जारी एक वक्तव्य में चीनी प्रतिभूति नियामक आयोग (सीएसआरसी) और वित्त मंत्रलय ने कहा है कि उन्होंने यूएस पब्लिक कंपनी एकाउंटिंग ओवरसाइट बोर्ड (पीसीएओबी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जिसमें वह अपने आडिट रिकार्ड की जानकारी उपलब्ध करायेंगे.
हाल के वषों में अमेरिका में सूचीबद्ध दर्जनों चीनी कंपनियों में एक के बाद एक खातों के घोटाले सामने आये जिसकी वजह से इन कंपनियों के शेयरों में कारोबार रुक गया और जांच शुरु हुई. इससे दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे देश में नियमन प्रणालियों में व्याप्त खामियों को दूर करने में समन्वित प्रयास की आवश्यकता महसूस हुई.वक्तव्य में कहा गया है ‘‘ताजा पहल से सीमा पार जांच कार्यों में आगे और सहयोग की दिशा में अच्छी शुरुआत हुई है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










