स्कूल बस में आग लगने से 17 बच्चों की मौत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:41 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज 17 स्कूली बच्चों और एक शिक्षक की उस समय मौत हो गई जब उन्हें ले जा रही एक बस में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई. इस्लामाबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर गुजरात शहर के बाहरी इलाके में हुई इस घटना में सात बच्चे घायल […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज 17 स्कूली बच्चों और एक शिक्षक की उस समय मौत हो गई जब उन्हें ले जा रही एक बस में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई.
इस्लामाबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर गुजरात शहर के बाहरी इलाके में हुई इस घटना में सात बच्चे घायल भी हुए हैं.बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वाहन का गैस सिलेंडर अब तक सही सलामत है और इससे संकेत मिलता है कि आग गैस रिसाव के कारण लगी.
टेलीविजन पर प्रसारित दृश्यों में दिखाया गया है कि बस में लगी आग तेजी से फैल गई.गंभीर रुप से घायल दो बच्चों को लाहौर के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है, जबकि अन्य का उपचार गुजरात के एक अस्पताल में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










