अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते के लिए तैयार :अमेरिका

Published at :26 Feb 2014 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते के लिए तैयार :अमेरिका

वाशिंगटन : द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर पर अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई के इनकार के बावजूद अमेरिका ने कहा है कि वह :अमेरिका: इस समझौते पर इस साल के अंत में हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है. लेकिन इसमें जितना लंबा समय लगेगा, 2014 के बाद अफगानिस्तान में किसी भी अभियान को क्रियांवित करने में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर पर अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई के इनकार के बावजूद अमेरिका ने कहा है कि वह :अमेरिका: इस समझौते पर इस साल के अंत में हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है. लेकिन इसमें जितना लंबा समय लगेगा, 2014 के बाद अफगानिस्तान में किसी भी अभियान को क्रियांवित करने में उतनी ही ज्यादा चुनौतियां आएंगी.

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्ने ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कल करजई से अफगानितस्तान के आगामी चुनावों, अफगान नेतृत्व वाले शांति व पुन: मैत्री के प्रयासों और खासतौर पर द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर चर्चा की.

कार्ने ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ऐसे संकेत आए है कि राष्ट्रपति करजई इसपर हस्ताक्षर करने के इच्छुक नहीं हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया है कि हम साल के अंत के बाद अफगानिस्तान में कोई भी सैनिक न रखने की संभावना की तैयारी कर रहे हैं. हम साल के अंतिम चरण में द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं.

लेकिन इसमें जितना ज्यादा समय लगेगा, 2014 के बाद अभियान उतना ही छोटा होगा।’’ ओबामा ने करजई को बताया कि चूंकि करजई ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह बीएसए पर हस्ताक्षर का इच्छुक नहीं है, इसलिए अमेरिका आगे बढ़ने और आकस्मिक स्थिति से निपटने की अतिरिक्त योजना बनाकर चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola