पाक:हवाई हमले में 30 आतंकवादी मारे गये

Published at :25 Feb 2014 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
पाक:हवाई हमले में 30 आतंकवादी मारे गये

पेशावर : पाकिस्तानी लडाकू विमानों ने दक्षिणी वजीरिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान के शावाल घाटी और अशांत पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र के अन्य इलाकों में आज हमला कर कम से कम 30 आतंकवादियों को मार गिराया. सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के शावाल घाटी में आतंकवादियों के छिपने के कई ठिकानों को पूरी […]

विज्ञापन

पेशावर : पाकिस्तानी लडाकू विमानों ने दक्षिणी वजीरिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान के शावाल घाटी और अशांत पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र के अन्य इलाकों में आज हमला कर कम से कम 30 आतंकवादियों को मार गिराया.

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के शावाल घाटी में आतंकवादियों के छिपने के कई ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया. एक सुरक्षा सूत्र ने बताया, शावाल घाटी में पश्त जियारत के प्रे घार और रजान नाला इलाकों में आतंकवादियों के छिपने के ठिकानों पर आज तडके हमला कर करीब 30 आतंकवादियों को मार गिराया गया. उसने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान के घारिओम गांव में भी इसी तरह के हमले किये गये.

हवाई हमले उत्तरी वजीरिस्तान में शावाल इलाकों और दत्ता खेल इलाके में खासतौर पर किये गये जहां आतंकवादियों के प्रशिक्षण केंद्र और ठिकाने हैं. बताया जाता है कि आतंकवादियों ने दक्षिण और उत्तरी वजीरिस्तान के बीच एक हिस्से पर कब्जा किया है और वहां प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किये हैं जहां आत्मघाती हमलावर तैयार किये जाते हैं. यह हवाई हमला खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सीमित अभियानों का हिस्सा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola