पाकिस्तान ने वजीरिस्तान में उग्रवादियों के छिपने के ठिकानों पर हमला किया

Published at :25 Feb 2014 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने वजीरिस्तान में उग्रवादियों के छिपने के ठिकानों पर हमला किया

पेशावर : पाकिस्तानी सेना ने आज उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान में उग्रवादियों के छिपने के ठिकानों पर हवाई हमले किये. सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के शावाल घाटी में छिपने के कई ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.यह हवाई हमला खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सीमित अभियानों का हिस्सा है.पिछले […]

विज्ञापन

पेशावर : पाकिस्तानी सेना ने आज उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान में उग्रवादियों के छिपने के ठिकानों पर हवाई हमले किये. सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के शावाल घाटी में छिपने के कई ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.यह हवाई हमला खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सीमित अभियानों का हिस्सा है.पिछले हफ्ते से कबायली इलाके में जारी कई हमलों से लगता है कि उग्रवादियों के खिलाफ पूर्ण सैन्य अभियान जल्द फिर शुरु हो सकता है.

इलाके से हजारों लोग भाग चुके हैं. फ्रंटियर कोर के 23 जवानों का सिर कलम किये जाने के बाद सरकार तालिबान के साथ शांति वार्ता निलंबित कर फिर से हवाई हमले करने को बाध्य हुई है.सरकार का कहना है कि बातचीत के जरिये अभी भी समाधान की गुंजाइश है और तालिबान को संघर्षविराम की घोषणा करनी चाहिये.

पिछले हफ्ते से कबायली इलाके में जारी कई हमलों से लगता है कि उग्रवादियों के खिलाफ पूर्ण सैन्य अभियान जल्द फिर शुरु हो सकता है.

इलाके से हजारों लोग भाग चुके हैं. फ्रंटियर कोर के 23 जवानों का सिर कलम किये जाने के बाद सरकार तालिबान के साथ शांति वार्ता निलंबित कर फिर से हवाई हमले करने को बाध्य हुई है.

सरकार का कहना है कि बातचीत के जरिये अभी भी समाधान की गुंजाइश है और तालिबान को संघर्षविराम की घोषणा करनी चाहिये.विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि उत्तरी वजीरिस्तान में सैन्य अभियान के बारे में विचार विमर्श जारी है हांलाकि उन्होंने कहा कि तालिबान के साथ बातचीत का विकल्प खुला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola