इटली के नए प्रधानमंत्री ने हासिल किया महत्वपूर्ण विश्वास मत

Published at :25 Feb 2014 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
इटली के नए प्रधानमंत्री ने हासिल किया महत्वपूर्ण विश्वास मत

रोम : इटली के नये प्रधानमंत्री मत्तेओ रेंजी ने आज सुबह संसद में अहम विश्वास मत हासिल किया और इस तरह वह सत्ता तक बहुत जल्द पहुंचने के अपने सफर से नाराज पार्टी के सांसदों के गुस्से से पार पाने में सफल रहे. इससे पहले रेंजी ने कहा था कि जहां देश के तीन पूर्व […]

विज्ञापन

रोम : इटली के नये प्रधानमंत्री मत्तेओ रेंजी ने आज सुबह संसद में अहम विश्वास मत हासिल किया और इस तरह वह सत्ता तक बहुत जल्द पहुंचने के अपने सफर से नाराज पार्टी के सांसदों के गुस्से से पार पाने में सफल रहे.

इससे पहले रेंजी ने कहा था कि जहां देश के तीन पूर्व प्रधानमंत्री असफल रहे, वहां वह देश की व्यवस्था को वापस पटरी पर ला सकते हैं. इसके कुछ घंटों बाद ही सीनेट में मतदान हुआ.

39 वर्षीय रेंजी इटली के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने गत शनिवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ अपेक्षाकृत बहुत युवा मंत्रिमंडल ने शपथ ली. इनमें से कई मंत्री पहली बार किसी राष्ट्रीय सरकार का हिस्सा बने हैं.

सीनेट ने रेंजी के गठबंधन सरकार के पक्ष में 169 मत दिए जबकि इसके विपक्ष में 139 मत पड़े. रेंजी को विश्वास मत हासिल करने के लिए कम से कम 155 मत चाहिए थे. यह विश्वास मत के लिए दो अनिवार्य विश्वास मतों में से एक था. दूसरा मतदान आज दिन में होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola