पाकिस्तानी तस्कर को अमेरिका में 15 साल की कैद

वाशिंगटन : अमेरिका में एक पाकिस्तानी नागरिक को नशीले पदार्थों की तस्करी और धनशोधन के आरोपों में 15 साल कैद की सजा सुनाई गई है. यह व्यक्ति इंटरनेट के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी करता था. शिराज मलिक( 36 )को पिछले साल अक्तूबर में नशीले पदार्थ और अत्यधिक नियमन वाले रसायन अमेरिका, यूरोप, मेक्सिको व […]
वाशिंगटन : अमेरिका में एक पाकिस्तानी नागरिक को नशीले पदार्थों की तस्करी और धनशोधन के आरोपों में 15 साल कैद की सजा सुनाई गई है. यह व्यक्ति इंटरनेट के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी करता था.
शिराज मलिक( 36 )को पिछले साल अक्तूबर में नशीले पदार्थ और अत्यधिक नियमन वाले रसायन अमेरिका, यूरोप, मेक्सिको व अन्य देशों में बेचने और इस गतिविधि से मिले धन का शोधन करने का दोषी ठहराया गया था.अदालती दस्तावेजों के अनुसार, मलिक जून 2008 से सितंबर 2011 तक पोलैंड के वारसॉ से इन गतिविधियों को संचालित करता था.
मलिक को प्राग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सितंबर 2011 को गिरफ्तार किया गया था और फिर चेक गणराज्य द्वारा अमेरिका को जून 2012 में उसका प्रत्यर्पण कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










