यूक्रेन में हिंसा,70 से अधिक लोगों की मौत,500 घायल,संघर्ष विराम टूटा

Published at :21 Feb 2014 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
यूक्रेन में हिंसा,70 से अधिक लोगों की मौत,500 घायल,संघर्ष विराम टूटा

कीव : यूक्रेन में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़पों में कम से कम 70 लोग मारे गए हैं. हिंसा के कारण संघर्ष विराम टूट गया है. इस बीच यूरोपीय संघ के प्रतिनिध युक्रेनी राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के साथ बातचीत कर रहे हैं. यहां सड़कों पर सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के शव […]

विज्ञापन

कीव : यूक्रेन में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़पों में कम से कम 70 लोग मारे गए हैं. हिंसा के कारण संघर्ष विराम टूट गया है. इस बीच यूरोपीय संघ के प्रतिनिध युक्रेनी राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के साथ बातचीत कर रहे हैं. यहां सड़कों पर सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के शव पड़े देखे गए. नकाबपोश प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव कर रहे थे और चारों तरह मलबा पड़ा हुआ है. यहां के ऐतिहासिक ‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर’ पर पुलिस ने बल प्रयोग किया है.

यूक्रेन टेलीविजन पर वीडियो फुटेज में हैरानी भरे दृश्य दिखाये गये जिसमें गोलियों के शिकार प्रदर्शनकारी जमीन पर पड़े थे और अन्य लोग उनकी मदद के लिए आए.

एक घायल डाक्टर ओलेस्या झुकोवसकया के हवाले से ट्विटर संदेश में कहा गया, मैं मर रहा हूं. उन्‍हें गले में गोली लगी थी. ब्रसेल्स में 28 देशों वाले यूरोपीय संघ ने यूक्रेन में हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के लिए आज आपातकालीन बैठक करने का फैसला किया. अमेरिका भी ईयू प्रतिबंधों में शामिल होने पर विचार कर रहा है.

इस चौक के निकट की प्रमुख सरकारी इमारत को खाली करा लिया गया तो हिंसा के बाद सांसदों ने संसद का सत्र जल्द खत्म कर दिया. युक्रेन के तीन प्रमुख विपक्षी नेताओं ने इसे रुस समर्थक राष्ट्रपति की सुनियोजित कार्रवाई बताया तथा मॉस्को ने दावा किया है कि चरमपंथियों और कट्टरपंथियों ने युक्रेन में गृह युद्ध को भड़का रहे हैं.

इन ताजा हिंसक झड़पों से बीते बुधवार को राष्ट्रपति यानुकोविच की ओर से घोषित संघर्ष विराम टूट गया हैं. इस संघर्ष विराम से पहल दो दिनों की हिंसा में 24 से अधिक लोग मारे गए थे. यानुकोविच मौजूदा संकट को लेकर फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत कर रहे हैं. वह ब्रसेल्स में होने वाली आपात बैठक से पहले वह यूरोप की प्रमुख ताकतों के साथ बातचीत कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola