पत्रकारों के खिलाफ जांच से परेशान हूं : ओबामा

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:41 PM

विज्ञापन

वाशिंगटन : विधि विभाग द्वारा हाल ही में पत्रकारों की गतिविधियों की जांच से परेशान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर को मीडिया संस्थानों से मिलने, उनकी चिंताएं सुनने और इस संबंध में 12 जून तक रिपोर्ट देने को कहा है. ओबामा ने कल कहा, ‘‘मैं इस आशंका […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : विधि विभाग द्वारा हाल ही में पत्रकारों की गतिविधियों की जांच से परेशान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर को मीडिया संस्थानों से मिलने, उनकी चिंताएं सुनने और इस संबंध में 12 जून तक रिपोर्ट देने को कहा है.

ओबामा ने कल कहा, ‘‘मैं इस आशंका से परेशान हूं कि जांच के लीक होने से सरकार को जिम्मेदार बनाने वाली खोजी पत्रकारिता कहीं प्रभावित ना हो जाए.’’ हाल ही में विधि विभाग द्वारा एसोसिएटेड प्रेस और फॉक्स न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों के पत्रकारों के फोन रेकार्ड मांगने के मामलों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति ने यह बातें कहीं.

ओबामा ने जोर देते हुए कहा कि देश को सुरक्षित रखने वाली सूचनाओं को अमेरिका को गोपनीय रखना चाहिए. उन्होंने अपने आतंकवाद-निरोधी भाषण में देश में प्रेस की स्वतंत्रता को, विशेष तौर पर खोजी पत्रकारों की स्वतंत्रता को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी.

ओबामा ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी लीक की विधि विभाग द्वारा की गई जांच हमारी सुरक्षा और हमारे खुले समाज के बीच के उचित संतुलन में शामिल चुनौतियों का ताजा उदाहरण है. बतौर कमांडर-इन-चीफ मेरा मानना है कि हमें ऐसी सूचनाएं गुप्त रखनी चाहिए जो बाहर :युद्ध क्षेत्र में: हमारे लोगों और अभियानों को सुरक्षित रखे.’’

ओबामा ने कहा, ‘‘अपना काम करते वक्त पत्रकारों पर कानूनी खतरा नहीं होना चाहिए. हमारा फोकस सिर्फ कानून तोड़ने वालों पर होना चाहिए. इसलिए मैंने बहुत ज्यादा सरकारी हस्तक्षेप से रक्षा करने के लिए कांग्रेस को मीडिया बचाव कानून बनाने को कहा है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola