मोदी विरोधी प्रस्ताव से अमेरिकी सांसद ने हाथ खींचा

Published at :19 Feb 2014 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी विरोधी प्रस्ताव से अमेरिकी सांसद ने हाथ खींचा

वाशिंगटन: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को वीजा जारी नहीं करने की नीति को बरकरार रखने की मांग को लेकर अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों द्वारा लाए जा रहे नए प्रस्ताव का समर्थन कर रहे एक सांसद ने इससे खुद को अलग कर लिया है. इससे पहले भी एक सांसद प्रस्ताव से दूर […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को वीजा जारी नहीं करने की नीति को बरकरार रखने की मांग को लेकर अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों द्वारा लाए जा रहे नए प्रस्ताव का समर्थन कर रहे एक सांसद ने इससे खुद को अलग कर लिया है. इससे पहले भी एक सांसद प्रस्ताव से दूर हुआ था.हिंदू अमेरिकी फांउडेशन (एचएएफ) के अनुसार पेंसिलवेनिया से रिपब्लिकन सांसद स्कॉट पेरी ने प्रतिनिधि सभा के प्रस्ताव 417 से अपना सह प्रायोजन वापस ले लिया है. अब तक इस प्रस्ताव पर 42 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं.

इस प्रस्ताव से हाथ खींचने वाले दोनों सांसद पेरी और स्टीव कैबट प्रतिनिधि सभा विदेश मामलों की समिति के सदस्य भी हैं. ऐसे उनके फैसले की खासी अहमियत है.कैबट कई सप्ताह पहले ही इस प्रस्ताव से अलग हुए थे, वहीं पेरी ने पिछले सप्ताह भारत में अमेरिकी राजदूत नैंसी पावेल की मोदी के साथ हुई मुलाकात के बाद फैसला किया. एचएएफ ने इस प्रस्ताव के खिलाफ बड़ा अभियान शुरु किया है. संगठन ने पेरी के इस फैसले का स्वागत किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola