सुधर रहे हैं भारत के साथ आर्थिक, वाणिज्यिक संबंध : पाक सांसद

Published at :18 Feb 2014 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
सुधर रहे हैं भारत के साथ आर्थिक, वाणिज्यिक संबंध : पाक सांसद

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के वरिष्ठ सांसद ने आज कहा कि भारत के साथ आर्थिक और वाणिज्यिक संबंध सुधर रहे हैं लेकिन जल्दी से जल्दी राजनीतिक वार्ता शुरु करने की जरुरत है. विदेश मामलों पर नेशनल एसेम्बली की प्रवर समिति के अध्यक्ष सरदार अवैस अहमद खान लेघारी ने भारतीय उच्चायुक्त टी. सी. ए. राघवन के साथ […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के वरिष्ठ सांसद ने आज कहा कि भारत के साथ आर्थिक और वाणिज्यिक संबंध सुधर रहे हैं लेकिन जल्दी से जल्दी राजनीतिक वार्ता शुरु करने की जरुरत है. विदेश मामलों पर नेशनल एसेम्बली की प्रवर समिति के अध्यक्ष सरदार अवैस अहमद खान लेघारी ने भारतीय उच्चायुक्त टी. सी. ए. राघवन के साथ बैठक में यह बात कही.

संसद के निचले सदन की ओर से जारी बयान के अनुसार, बैठक के दौरान दोनों ने पड़ोसी मुल्कों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने की इच्छा और प्रतिबद्धता जतायी.राघवन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंधों की भूख भारत की राजनीतिक विचारधारा में मौजूद है. उनमें यह सहमति बनी कि दोनों देशों की संसदों के बीच संपर्क में कमी को ज्यादा बातचीत के जरिए भरा जाना चाहिए. सत्तारुढ़ पीएमएल-एन के नेता लेघारी ने कहा कि दीर्घकालीक संबंधों के लिए पुराने लंबित मामलों पर दोनों पक्षों की ओर से स्पष्टता जरुरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola